Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025 Retentions: 4 वर्ल्‍ड चैंपियंस खिलाड़‍ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, भज्‍जी के मुताबिक चमकेगी युवा खिलाड़ी की भी किस्‍मत

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 10:50 AM (IST)

    Mumbai Indians IPL 2025 Retentions भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई इंडियंस को अनुभव और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की जरुरत है। इसके चलते फ्रेंचाइजी अपने अनुभवी खिलाड़‍ियों हार्दिक पांड्या सूर्यकुमार यादव जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को रिटेन करना चाहेगी। भज्‍जी ने बताया कि मुंबई इंडियंस की टीम किस युवा को रिटेन करना पसंद करेगी।

    Hero Image
    मुंबई इंडियंस के 5 रिटेंशन लगभग तय हैं

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस किन खिलाड़‍ियों को रिटेन करना चाहेगी। पिछले दो या तीन सालों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है। हरभजन सिंह ने ध्‍यान दिलाया कि फ्रेंचाइजी को युवाओं और अनुभव के बीच संतुलन बनाने की जरुरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई इंडियंस ऐसे में अपने कप्‍तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है। भज्‍जी ने साथ ही कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 चैंपियन कप्‍तान रोहित शर्मा को भी फ्रेंचाइजी रिटेन करेगी। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मुंबई इंडियंस युवा तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है, जिन्‍हें भविष्‍य माना जा रहा है। नेहल वाधेरा गेंदबाजों में रिटेन हो सकते हैं।

    हरभजन सिंह ने क्‍या कहा

    हरभजन सिंह ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ''मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है, जिसने पिछले दो-तीन से अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है। एमआई एक चैंपियन टीम है, बहुत अच्‍छी टीम है। जितना मैं जानता हूं तो वो निश्चित ही भविष्‍य के लिए टीम बनाने पर ध्‍यान देंगे। मगर इसका मतलब यह नहीं कि इस साल अनुभवी खिलाड़‍ियों को नहीं जोड़ेंगे।''

    यह भी पढ़ें: IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला, जान लीजिए क्‍या है पूरा मामला

    भज्‍जी ने आगे कहा, ''पिछले साल उन्‍होंने हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाया। मेरे ख्‍याल से वो निश्चित ही सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को रिटेन करेंगे। रोहित ने हाल ही में वर्ल्‍ड कप जीता है तो उसे रिटेन किया जा सकता है। इस तरह चार खिलाड़ी हो जाएंगे। अगर पांचवें खिलाड़ी की बात करें तो तिलक वर्मा को रिटेन किया जा सकता है। तिलक वर्मा को फ्रेंचाइजी के भविष्‍य के रूप में देखा जा रहा है।''

    गेंदबाजों में केवल एक विकल्‍प

    हरभजन सिंह ने बताया कि अगर मुंबई इंडियंस को गेंदबाजों में किसी को रिटेन करना हुआ तो वो जसप्रीत बुमराह के अलावा केवल नेहल वाधेरा हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा, ''जब गेंदबाजी की बात आएगी तो मुझे नहीं लगता कि वो किसी और रिटेन करना चाहेंगे। तो नेहल वाधेरा अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं। वो अनकैप्‍ड खिलाड़ी हैं तो जरूर चुने जा सकते हैं।''

    यह भी पढ़ें: Paras Mhambrey: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 से पहले नए कोच का किया एलान, भारत को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी