विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाते थे, साथी क्रिकेटर ने किया खुलासा

By Vikash GaurEdited By:
Published: Tue, 25 Aug 2020 12:24 PM (IST)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने बताया है कि एमएस धौनी उनके साथ कमरे के फर्श पर बैठकर खाना खाया करते थे।

MS Dhoni और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाते थे, साथी क्रिकेटर ने किया खुलासा
MS Dhoni और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाते थे, साथी क्रिकेटर ने किया खुलासा

नई दिल्ली, आइएएनएस। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने उस समय को एक बार फिर से याद किया, जब उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ होटल का रूम साझा किया था। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धौनी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। उथप्पा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि धौनी के साथ उनका मैदान के अंदर और बाहर बिताए गए कुछ बेहतरीन पल रहे हैं।

रोबिन उथप्पा ने कहा है, "उनके साथ खेलना बहुत शानदार था। मैंने धौनी के साथ कुछ बेहतरीन पल साझा किए हैं। हमने उनकी कप्तानी में कुछ शानदार खिताब हासिल किए हैं। जाहिर है, 2007 का विश्व टी20 जीतना एक पल था, जिसे हम सभी संजो रहे हैं। यह हर दिन नहीं है कि आप अपने देश के लिए विश्व कप जीतें। मैं कहना चाहूंगा कि वह क्षण है जिसे मैं पूरी तरह से संजोना चाहता हूं।"

उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में खेला था। वह आइपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। उन्होंने कहा है, "पिच के बाहर, मैंने वास्तव में उन पलों का आनंद लिया जो हमने होटलों में साझा किए थे। धौनी और मैं दोनों एक साथ बैठना पसंद करते थे और कमरे में फर्श पर खाना खाते थे। वे वास्तव में शानदार पल थे और सबसे प्यारी यादें थीं जो भारतीय टीम में हमारे साथ हैं।"

बता दें कि रोबिन उथप्पा अपनी नई आइपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ दुबई पहुंए गए हैं। उनका मानना है कि टीम पूरी तरह से ऊर्जा से भरपूर है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कहा है, "राजस्थान रॉयल्स के साथ अब तक का अनुभव बेहतरीन रहा है। मार्च में अपने पहले कैम्प से जुड़ने के बाद से ही उनके अंदर काफी भरपूर ऊर्जा है।" इससे पहले रोबिन उथप्पा ने कहा था कि वे भारतीय टीम में वापसी करने के लिए बेताब हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।