विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लक्ष्य होना जरुरी है', मोहम्मद शमी ने नजरअंदाज होने पर तोड़ी चुप्पी; टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:33 AM (IST)

मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि उम्मीद हमेशा रहना ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले साल से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। हालांकि, शमी ने अभी भी टीम में वापसी की उम्मीद नहीं खोई है।

शमी ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। इसके बाद से ही वो टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे हैं। शमी इस समय रणजी ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए दिख रहे हैं।

शमी ने इस दौरान बंगाल की सर्विसेस के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया में वापसी पर खुलकर बात की। शमी ने कहा कि उनके अंदर वापसी की उम्मीद अभी जिंदा है।

शमी को है वापसी की उम्मीद

शमी ने अभी टीम में वापसी की उम्मीद नहीं खोई है। उनका मानना है कि खिलाड़ियों के पास हमेशा एक गोल होना चाहिए और इस वक्त उनका लक्ष्य रणजी ट्रॉफी जीतना है।

शमी ने कहा, 'मैं क्यूं उम्मीद छोड़ूंगा? उम्मीद हमेशा होनी चाहिए। किसी भी प्रोफेशन या खेल में, आपके पास लक्ष्य होना चाहिए। इस वक्त, हमारा लक्ष्य अपने राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना और जीतना है। लक्ष्य हमेशा होता है और उसकी तरफ बढ़ना चाहिए। मैं यह नहीं कहता कि मेरा कोई लक्ष्य नहीं है।'

दूसरे मुकाबले में नहीं खेले शमी

शमी बंगाल के दूसरे मैच से बाहर रहे थे। न्यू दिल्ली के पालम एयर फोर्स ग्राउंड ए में हुए मुकाबले में शमी हल्की खिंचाव की वजह से नहीं खेले। हालांकि उन्होंने कहा कि वो अब ठीक हैं और जल्द वापसी करेंगे।

बंगाल ने सर्विसेस के खिलाफ तीन दिन के अंदर मैच 60 रन से जीता। बंगाल के स्पिनर्स ने 20 में से 19 विकेट अपने नाम किया। शमी ने ये भी कहा कि उन्होंने पिच को देखते हुए भी नहीं खेलने का फैसला लिया, क्योंकि पिच स्पिन के लिए पूरी तरह अनुकूल थी।

यह भी पढ़ें- Exclusive: न्यूजीलैंड में किस भारतीय बल्लेबाज का बल्ला उगलेगा आग? सुनील गावस्कर ने बताया नाम

यह भी पढ़ें- यूपी में उम्र को लेकर युवा क्रिकेटर कर रहे हैं जमकर फ्रॉड, एक साल बीतने के बाद दो महीने छोटा हो गया क्रिकेटर