उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा'
उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में 2018 के सैंडपेपर मामले में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की संलिप्तता का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

मिचेल स्टार्क ने ख्वाजा के आरोपों पर दिया बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इस समय भूचाल मचा हुआ है। ये भूचाल आया है उस्मान ख्वाजा के खुलासे से। ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के पुराने जख्मों को कुरेदा है और कई लोगों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने 2018 में हुए सैंडपेपर मामले में पूरी टीम की संलिप्ता की बात की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में सिर्फ तीन नहीं बल्कि पूरी टीम शामिल थी। इसे लेकर अब मिचेल स्टार्क ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' में लिखा है कि 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग के मामले में पूरी टीम को पता था। इस मामले में उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सजा हुई थी। स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा था।
पुराने बयान पर टिके
ख्वाजा ने कहा है कि पूरी टीम को बॉल टेम्परिंग के बारे में पता था। उन्होंने इस मामले में जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वॉर्नर के पास वह बैठे थे, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं हुई थी।
स्टार्क ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह इस तरह की बहस से दूर रहते हैं और इस मामले में वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, "सच बताऊं तो मैंने इस मामले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। आठ साल पहले जो हुआ था उसे लेकर सभी के अलग-अलग मत होंगे। उस समय हम कड़ी कार्रवाई से गुजरे थे। मैं सभी गेंदबाजों के लिए नहीं बोल सकता, लेकिन जहां मैं खड़ा हूं, मेरे विचार नहीं बदले हैं। मैंने जो 2021 में कहा था मैं उसी बात पर कायम हूं।"
'मुझे नहीं था पता'
स्टार्क ने कहा कि वह उन्हें इस मामले के बारे में कुछ पता नहीं था। उन्होंने कहा, "जैसा कि हमारे बयान में कहा गया था, हमें नहीं पता था कि इस तरह की चीजें मैदान पर हो रही हैं। मैं इसे यहीं छोड़ता हूं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।