'अब आया सच सामने', सैंडपेपर मामले में ख्वाजा के खुलासे से डेविड वॉर्नर हुए गदगद, Video पोस्ट कर कही दिल की बात
उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपरगेट खुलासे पर डेविड वॉर्नर ने समर्थन दिया है, जिसमें ख्वाजा ने कहा था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा को मिला डेविड वॉर्नर का समर्थन
HighLights
ख्वाजा ने सैंडपेपरगेट में पूरी टीम की संलिप्तता का खुलासा किया
डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के बयान को 100% सही बताया
वॉर्नर ने 2018 की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में सैंडपेपर गेट को लेकर खुलासा किया था और कहा था कि उस मामले में सिर्फ तीन खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी। इस मामले में उन्हें अब डेविड वॉर्नर का समर्थन मिला है।
वॉर्नर वो खिलाड़ी थे जो इस मामले में सजा भुगत चुके हैं और उन्हें इस पूरे मसले का मास्टरमाइंड कहा जाता है। साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम जब साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी तब केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वॉर्नर, उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट बॉल टेम्परिंग में पकड़े गए थे। इसी को लेकर स्मिथ और वॉर्नर को एक साल का बैन झेलना पड़ा था जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा था।
'एकदम सही'
ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सब्र' में इस मामले का जिक्र किया है और बताया है कि इस मामले में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी। वॉर्नर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा है कि ख्वाजा ने जो कहा वो एक दम सही है।
उन्होंने कहा, "आपने जो कहा वह 100 फीसदी सही है। अब हर कोई सच जानता है। यह ऑस्ट्रेलिया में हर किसी के लिए है। यह वो सवाल था जो हर कोई पूछा रहा था। उजी (ख्वाजा) ने उस दिन के बारे में सब कुछ लिख दिया। आपने बताया कि कैसे सब कुछ हुआ था और यह 100 फीसदी सही है।"
View this post on Instagram
यह सच की बात है
कैमरे में बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर लगाते पकड़ा गया था और तभी यह मामला खुला था। इसमें फिर स्मिथ और वॉर्नर को शामिल पाया गया था। हालांकि, बाकी लोगों ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया था। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी उस टीम का हिस्सा थे, लेकिन दोनों ने मना किया था कि उन्हें इस मामले में पूरी जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, "हम यहां किसी पर उंगली नहीं उठा रहे हैं, हम यहां पुराने जख्मों को नहीं कुरेद रहे हैं। यह जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सच की पूरी तरह से पड़ताल करने की बात है। उजी, बैनक्रॉफ्ट के पास ही बैठे थे, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं की गई। यह कैसी पड़ताल थी।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।