विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बॉल टैम्परिंग विवाद पर पूर्व बल्लेबाज को दिया करारा जवाब

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM (IST)

उस्मान ख्वाजा के 2018 बॉल टैम्परिंग विवाद पर नए खुलासों के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी बातों को खारिज कर ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 के बॉल टैम्परिंग विवाद को एक बार फिर से जिंदा कर दिया है। उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में जो गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी, उसको लेकर सभी को पता था। यही नहीं उन्होंने दावा किया था, उस मैच से पहले दूसरे टेस्ट मैच में भी ऐसा किया गया था , जो कैमरे पर पकड़ा नहीं जा सका था।

ख्वाजा के इन दावों को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उन्हें उस समय जो जानकारी मिली उसके आधार पर जांच किया और वे इससे संतुष्ट हैं। सीए ने ख्वाजा के आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल, ख्वाजा अपनी किताब सब्र 10 नवंबर को लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने इस घटना पर विस्तार से चर्चा की है लेकिन उससे पहले उनके बयान ने हड़कंप मचा दिया है।

उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब

सीए ने अपने बयान में कहा, "हमें जो जानकारी मिली थी, उसके बारे में अच्छी तरह से सोचा गया और नतीजों से हम संतुष्ट हैं। 2018 केपटाउन टेस्ट के बाद बहुत सारे अंदाजे लगाए गए हैं। पिछले महीने अफ्रीका में हुई सीरीज के दौरान भी इसको लेकर मीडिया में खूब कवरेज की गई। इस दौरान कोई भी जानकारी शेयर करने का लगातार मौका मिला है। सीए को अब तक जो जानकारी मिली, उस पर ठीक से विचार किया गया और अपने नतीजों से हम खुश हैं।"

ख्वाजा ने लगाया था आरोप

ख्वाजा का कहना है कि सैंडपेपर स्कैंडल की जानकारी सभी को थी। इसमें सिर्फ स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट शामिल नहीं थे। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले के सामने आने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इंटरनेशनल क्रिकेट से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। वॉर्नर पर लाइफटाइम लीडरशिप रोल के लिए भी बैन लगा था, जिसे 2024 में हटा दिया गया था। इन दोनों के अलावा बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने के लिए क्रिकेट से पूरी तरह से बैन कर दिया था। उस समय जांच में सामने आया था कि इस मामले में यही तीनों शामिल थे।

यह भी पढ़ें- 'एक दौर को किया परिभाषित', मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर आया BCCI और रवि शास्त्री का इमोशनल बयान

यह भी पढ़ें- बड़ौदा की टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिला मौका, क्रुणाल को मिली कप्तानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।