विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'100 रन का पावरप्ले नहीं हो सकता', भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद गेंदबाजों पर बरसे मिशेल सैंटनर

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:31 PM (IST)

भारत के खिलाफ 225 रन बनाने के बावजूद हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने गेंदबाजों को फटकार ...और पढ़ें

मिचेल सैंटनर

मिचेल सैंटनर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने के बाद भी हार मिलने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने गेंदबाजों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने बल्लेबाजों की तारीफ लेकिन हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ दिया। सैंटनर का कहना है कि पावरप्ले में 80 रन बन सकते हैं लेकिन 100 रन नहीं बन सकते।

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करते हुए 225 रनों का स्कोर बनाया। भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए इतिहास रचने की जरूरत थी। भारतीय टीम ने बिल्कुल ऐसा ही किया और टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे सफल रन चेज किया। इस हार के बाद सैंटनर गुस्से में आ गए और गेंदबाजों को जमकर फटकार लगाई।

मिचेल सैंटनर ने निकाला अपना गुस्सा

भारत के खिलाफ मुकाबले में चार विकेट से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कीवी कप्तान ने हार के कारण बताए। उन्होंने कहा, "जिस तरह से खिलाड़ियों ने शुरुआत की, वो बहुत अच्छा था। शुरुआत में थोड़ी दिक्कत थी लेकिन फिर खुद को परिस्थितियों में ढाला और ग्लेन फिलिप्स ने जिस तरह से खेला, वो शानदार था। बेव (बेवन जैकब्स) ने भी क्लीन हिटिंग की। पहली पारी तक हम काफी खुश थे।"

सैंटनर ने आगे कहा, "उन्होंने हमारे ऊपर प्रेशर डाला, हमें पहले से ही पता था कि वे ऐसा करेंगे। उन्होंने पावरप्ले को बड़ा बनाया। हम शायद अपना बेस्ट नहीं दे सके। हमने बीच में थोड़ा दबाव डाला और ये एक टाइट गेम था। वहां पर दोनों टीमों को कुछ चीजों पर ध्यान देना था, मैच किसी तरफ भी जा सकता था। हमने एक्सट्रा रन दिए और फील्ड में हम काफी अच्छे थे क्योंकि यहां पर कैच आसान नहीं होता है। मुझे लगता है कि पावरप्ले हमेशा एक चुनौती होगी। हमें इसका कोई और तरीका ढूंढ़ना पड़ेगा। पावरप्ले 80 रनों का हो सकता है लेकिन 100 रन का नहीं।"

भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज

न्यूजीलैंड के 226 रनों के लक्ष्य को भारत ने छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस स्कोर 19.4 ओवरों में हासिल किया और जीत हासिल की। भारत का ये टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल रन चेज है।

यह भी पढ़ें- ENG vs SL: क्रिस गेल के बाद हैरी ब्रूक ने क्रिकेट में किया अनोखा कारनामा, दुनिया में सिर्फ 2 ही बल्‍लेबाज कर सके ऐसा

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया से लिया पहले टेस्‍ट की हार का बदला, सीरीज 1-1 से की बराबर; बावुमा और यानसेन चमके