Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र सिंह धौनी 'बीवी' को खुश रखने के लिए मिलाते हैं उनकी 'हां में हां'

    पूर्व कप्तान पिछले दिनों मुंबई में थे यहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जीवन के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि हर मर्द शेर होता है लेकिन तब तक जब तक कि उसकी शादी नहीं हो जाती।

    By Viplove KumarEdited By: Updated: Wed, 27 Nov 2019 04:09 PM (IST)
    महेंद्र सिंह धौनी 'बीवी' को खुश रखने के लिए मिलाते हैं उनकी 'हां में हां'

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। धौनी विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही मैदान पर नजर नहीं आए हैं। पूर्व कप्तान पिछले दिनों मुंबई में थे यहां उन्होंने अपनी शादीशुदा जीवन के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि हर मर्द शेर होता है लेकिन तब तक जब तक कि उसकी शादी नहीं हो जाती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र सिंह धौनी भले ही मैदान पर गंभीर रहते हों लेकिन मस्ती करने से नहीं चूकते हैं। मुंबई में पिछले दिनों उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ मस्ती के पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी पत्नी साक्षी को खुश रखते हैं और किस तरह से वह उनकी हर बात को खुशी खुशी मान लेते हैं।

    धौनी के नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उनके मुंबई में फैंस के साथ शेयर किए गए कुछ पल हैं। msdhonifansofficial के नाम बने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया है जिसमें धौनी शादीशुदा जीवन की कुछ मजेदार बातें करते सुनाई दे रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    MS Dhoni at his hilarious best during an event earlier today in Chennai! Some snippets from his speech: “Am better than the ideal husband cause I let my wife do everything she wants. Husbands are happy when their wives are happy and my wife is happy when I say yes to anything and everything she wants. Men are like lions till they get married.” . @sakshisingh_r @mahi7781 #MSDhoni #Dhoni

    A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

    धौनी ने कहा, मैं अपनी पत्नी को सारे काम करने देता हूं क्योंकि मुझे पता है कि अगर मेरी पत्नी खुश रहेगी तो मैं खुश रहूंगा। मेरी पत्नी तभी खुश रहती है जब मैं उनकी हां में हां मिलाता हूं। देखिए, यह बहुत पुरानी बात है कि सभी आदमी शेर होते हैं जब तक कि उनकी शादी नहीं होती। असली प्यार 50 साल के बाद शुरू होता है।  

    विश्व कप के बाद से नहीं खेलें हैं धौनी

    आईसीसी विश्व कप में खेलने के बाद से ही धौनी ने मैदान से दूरी बनाई हुई है। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम इंडिया बिना धौनी के मैदान पर उतरी। अगली सीरीज में भारत को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है लेकिन इसके लिए भी उनका चयन नहीं किया गया है।