विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: 'अभी बहुत क्रिकेट बाकी है', चोट भूलकर टीम इंडिया से भिड़ने को तैयार मैट हेनरी

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:21 PM (IST)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के खिलाफ चौथे वनडे में वापसी के लिए बेताब हैं। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मैट हेनरी हैं तैयार

मैट हेनरी हैं तैयार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, माउंट मोनगानुई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अपनी हाल की चोट को भुलाकर भारत के विरुद्ध 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज और टीम के आगे के व्यस्त कार्यक्रम में अपना अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हेनरी अभ्यास सत्र के दौरान अपने साथी खिलाड़ी डेवोन कान्वे से टकराने के बाद चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें भारत के विरुद्ध तीसरे वनडे मैच से बाहर होना पड़ा था।

हालांकि, इस तेज गेंदबाज की हालत में काफी सुधार हुआ है और वह शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

हेनरी की स्थिति में हो रहा सुधार

34 वर्षीय हेनरी ने कहा कि मैं थोड़ा बदकिस्मत रहा हूं। शुक्र है कि स्थिति में सुधार हो रहा है। यह थोड़ा निराशाजनक रहा है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे पास अभी भी खेलने के लिए बहुत क्रिकेट बाकी है।

गर्मियों का यह सत्र रोमांचक होने वाला है। हेनरी को न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम में कान्वे, रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल के साथ शामिल किया गया है, जो सभी चोटों से उबर रहे हैं।

वह जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव से ज्यादा चिंतित नहीं है लेकिन आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए सतर्क रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई खास बात नहीं है। आगे हमें बहुत क्रिकेट खेलना है और इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में होगी इंडिया ए की परीक्षा, BCCI ने किया स्क्वाड का एलान; श्रेयांका पाटिल को मिली टीम में जगह

यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड में प्यार का इजहार, समरीन कौर को स्पेशल अंदाज में किया प्रपोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।