विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्नस लाबुशेन को चीफ सेलेक्टर ने दे दिया झटका, न्यूजीलैंड सीरीज से किया बाहर; करियर पर मंडराया खतरा

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Nov 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर करने का ...और पढ़ें

मार्नस लाबुशेन को लगा झटका

मार्नस लाबुशेन को लगा झटका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने बल्ले से ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानियों का सबब बन चुके मार्नस लाबुशेन को लेकर चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने बड़ा एलान कर दिया है। बेली ने साफ कह दिया है कि लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। इसके पीछे उनकी खराब फॉर्म है। इसी के साथ लाबुशेन के करियर पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बेली ने कहा है कि सेलेक्शन पैनल ने टीम चुनने से पहले ही इस बात को साफ करने का फैसला किया है ताकि लाबुशेन शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड की तरफ से बिना किसी दबाव के खेल सकें। अभी तक टीम का चयन नहीं हुआ है। बेली के मुताबिक, शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड के बाद टीम चुनी जाएगी।

समय की है जरूरत

बेली ने मीडिया से बात करते हुए लाबुशेन को न चुनने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम निश्चित तौर पर मार्नस को पहले टेस्ट मैच और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं देख रहे हैं। इस बात को बताने की वजह ये है कि उनकी टीम में जगह को लेकर काफी तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि इससे उन्हें थोड़ा समय मिलेगा और वह शेफील्ड शील्ड में बिना किसी दबाव के खेल सकेंगे। हम टेस्ट टीम का एलान शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड के बाद करेंगे।"

पिछले सीजन एशेज सीरीज में लौटने के बाद लाबुशेन का बल्ला कुछ खास चला नहीं है। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 23.66 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मारा था।

वापसी की संभावनाएं जिंदा

हालांकि, बेली ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि लाबुशेन की टीम में वापसी हो सकती है। बेली ने कहा है कि अगर वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाते हैं तो फिर भारत दौरे और फिर इंग्लैंड सीरीज के लिए वापसी की दावेदारी ठोक सकते हैं। उन्होंने कहा, "वापसी अभी भी संभव है। हम सभी जानते हैं कि जब वह अपनी लय में होते हैं तो कितने प्रभावशाली हो सकते हैं, लेकिन ऐसा प्रदर्शन काफी दिनों से आया नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ मौके गंवाए। मैं नहीं समझता कि हम किसी को हमेशा के लिए नकार सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए नए चेहरों को मिला मौका

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: 10 साल बाद टीम में लौटा, कैंसर को मात देकर बनाई जगह; 33 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।