विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: 10 साल बाद टीम में लौटा, कैंसर को मात देकर बनाई जगह; 33 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:24 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निक मैडिसन ने 10 साल बाद टीम में वापसी की है। कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर मौका मिला।

निक मैडिसन ने 10 साल बाद की वापसी

निक मैडिसन ने 10 साल बाद की वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 2018 वाला साउथ अफ्रीका दौरा हर किसी को याद होगा। इस दौरे पर जो हुआ था उसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदलकर रख दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे थे। उस भूलने वाले दौरे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया इस साल साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची है। इस दौरे पर पहले टेस्ट मैच के लिए उसने एक खिलाड़ी को 10 साल बाद मौका दिया।

इस खिलाड़ी का नाम है निक मैडिसन। मैडिसन को 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेलने का मौका मिला और बड़ी परेशानी के बाद भी वह इस मौके को भुनाने में सफल नहीं रहे। उनके लिए खाता खोलना भी मुश्किल रहा।

संघर्ष के बाद हुए आउट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड के साथ मैडिसन को मौका मिला। इससे पहले मैडिसन ने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इस मैच से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल तीन ही टेस्ट मैच खेले थे और फिर बाहर हो गए थे। उनके लिए दोबारा टीम में जगह बनाना मुश्किल रहा था। इस दौरे पर भी उन्हें चुना नहीं गया था, लेकिन जोश इंग्लिस के चोटिल होने के कारण मैडिसन को मौका मिला।

मैडिसन पहली पारी में इस मौके को भुना नहीं पाए और 33 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको मार्को यानसेन ने बोल्ड कर दिया। 34 साल के इस खिलाड़ी के लिए अब दूसरी पारी बेहद अहम होगी।

नहीं खेली फर्स्ट क्लास क्रिकेट

मैडिसन ने साल 2025 के बाद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में उनको सीधे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल करना जोखिम भरा था। हालांकि, उनका औसत घरेलू क्रिकेट में अच्छा रहा है। साल 2018 से 2024 तक उन्होंने शेफील्ड शील्ड में 52.37 की औसत से रन बनाए हैं। इसके बाद उनको कैंसर ने जकड़ लिया था। 10 महीने इस बीमारी से लड़ने के बाद उनकी मैदान पर वापसी हुई थी।

यह भी पढ़ें- Temba Bavuma का ऐतिहासिक शतक और मिलर का तूफान, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर जीती सीरीज

यह भी पढ़ें- AUS vs SA: Matthew Breetzke के शतक और केशव महाराज के चौके ने ऑस्ट्रेलिया को किया कमजोर, साउथ अफ्रीका के सामने टेके घुटने