विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Temba Bavuma का ऐतिहासिक शतक और मिलर का तूफान, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर जीती सीरीज

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:17 PM (IST)

टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शतक की बदौलत की बदौलत साउथ अफ्रीका ने रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया को 32 रन से शिकस्‍त दी।

टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर

टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कप्‍तान टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शतक की बदौलत की बदौलत साउथ अफ्रीका ने रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्‍ट्रेलिया को 32 रन से शिकस्‍त दी। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 वनडे मैचों की सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 365 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहली गेंद पर ही जोश हेजलवुड ने एडेन मार्कराम को कूपर कोनोली के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे सलामी बल्‍लेबाज क्विंटन डिकॉक भी 15 रन ही बना सके।

3 नंबर पर उतरे कप्‍तान टेम्बा बावुमा ने शतक लगाया। इसके साथ ही उन्‍होंने साउथ अफ्रीका टीम के लिए वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बनकर इतिहास रच दिया। 27 सितंबर, 2026 को बावुमा की उम्र 36 साल और 133 दिन है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था। डु प्लेसिस 34 साल और 358 दिन के थे जब उन्होंने 6 जुलाई, 2019 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका के लिए 94 गेंदों में 100 रन बनाए थे।

 

 

साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने भी शतक लगाया। मिलर ने 93 गेंदों पर 142 रन कूटे। डुआन जानसन 27 रन बनाकर नाबाद रहे। जैक एडवर्ड्स ने 5 विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड को 3 सफलताएं मिलीं।

366 रन चेज करने उतरी कंगारू टीम 1 गेंद पहले ही 333 रन पर ढेर हो गई। कप्‍तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने ऑस्‍ट्रेलिया को दमदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 130 रन की ओपनिंग साझेदारी की। 17वें ओवर में ब्योर्न फोर्टुइन ने मार्श (84) को बोल्‍ड किया। हेड ने भी 84 रन ही बनाए।

इसके बाद कूपर कोनॉली ने 10, एलेक्‍स कैरी ने 17, मैट रेनशॉ ने 32, कैमरन ग्रीन ने 17 रन और जैक एडवर्ड्स ने 25 रन बनाए। जेवियर बार्टलेट ने अंत में 28 गेंदों पर 50 रन कूट दिए। लिजाद विलियम्स के खाते में 3 विकेट आए। वहीं मार्को यानसेन, केसव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- AUS vs SA: Matthew Breetzke के शतक और केशव महाराज के चौके ने ऑस्ट्रेलिया को किया कमजोर, साउथ अफ्रीका के सामने टेके घुटने

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: Matthew Breetzke के रूप में साउथ अफ्रीका को मिला फ्यूचर स्‍टार, शतक जड़कर बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड