विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: Matthew Breetzke के रूप में साउथ अफ्रीका को मिला फ्यूचर स्‍टार, शतक जड़कर बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:23 PM (IST)

Matthew Breetzke world record: साउथ अफ्रीका को मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के के रूप में अपना फ्यूचर स्‍टार मिल गया है। ब्रीट्ज्‍के ने ...और पढ़ें

मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के

मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका को मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के के रूप में अपना फ्यूचर स्‍टार मिल गया है। 27 साल के मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के ने गुरुवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़कर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना डाला। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने डरबन में खेले जा रहे मुकाबले में 106 गेंदों में 14 चौके और दो छक्‍के की मदद से 112 रन बनाए।

यह मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के के वनडे करियर का दूसरा शतक है। ब्रीट्ज्‍के ने अपने वनडे डेब्‍यू के बाद से ही बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और अब इसी के चलते एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ब्रीट्ज्‍के वनडे इतिहास में 14 पारियों के बाद सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। ब्रीट्ज्‍के ने पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज इमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा।

ब्रीट्ज्‍के ने 14 पारियों के बाद 822 रन बनाए। उन्‍होंने इमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 769 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के जानेमन मलान 763 रन के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं। अफगानिस्‍तान के इब्राहिम जदरान (749 रन) और ओमान के आकिब इलियास (744 रन) क्रमश: चौथे और पांचवें स्‍थान पर काबिज हैं।

वनडे इतिहास में 14 पारियों के बाद सबसे ज्‍यादा रन

  • 822 - मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के (साउथ अफ्रीका)
  • 769 - इमाम उल हक (पाकिस्‍तान)
  • 763 - जानेमन मलान (साउथ अफ्रीका)
  • 749 - इब्राहिम जदरान (अफगानिस्‍तान)
  • 744 - आकिब इलियास (ओमान)
  • 729 - टॉम कूपर (नीदरलैंड्स)
  • 712 - केविन पीटरसन (इंग्‍लैंड)󠁢󠁥󠁮 󠁧󠁿
  • 679 - शिमरोन हेटमायर (वेस्‍टइंडीज)
  • 674 - शुभमन गिल (भारत)

साउथ अफ्रीका में अव्‍वल

मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के साउथ अफ्रीका के लिए शुरुआती 14 वनडे पारियों में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी बने। उन्‍होंने जानेमन मलान को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

साउथ अफ्रीका के लिए पहली 14 पारियों में सबसे ज्‍यादा रन

  • 822 – मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के
  • 763 – जानेमन मलान
  • 664 – रासी वान डर डुसैन
14inns

फोटो क्रेडिट - फैनकोड स्‍क्रीनग्रैब

यानसेन के साथ शतकीय साझेदारी

बता दें कि मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के साउथ अफ्रीका के लिए पहले वनडे में चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे। उन्‍होंने एक छोर मजबूती से थामे रखा। फिर उन्‍हें मार्को यानसेन का अच्‍छा साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी की। यानसेन ने 59 गेंदों में सात चौके और चार छक्‍के की मदद से 75 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 297 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट झटके। एडम जंपा को दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड के खाते में एक विकेट आया।

यह भी पढ़ें- NAM vs SA: कॉनर एस्टरहुइजेन के शतक से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को चटाई धूल, मैच के साथ सीरीज भी जीती

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने डेब्यू पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150 रनों की पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम