NAM vs SA: कॉनर एस्टरहुइजेन के शतक से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को चटाई धूल, मैच के साथ सीरीज भी जीती
कॉनर एस्टरहुइजेन के पहले वनडे शतक के चलते साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से धूल चटाई।

कॉनर एस्टरहुइजेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपना दूसरा ही एकदिवसीय मैच खेल रहे कॉनर एस्टरहुइजेन के पहले वनडे शतक के बाद टोनी डी जोरजी की फिफ्टी के चलते साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से धूल चटाई।
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेल गए मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 335 रन बनाए थे। जवाब में नामीबिया टीम 41.5 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही मेहमान साउथ अफ्रीका टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम की। पहले वनडे को साउथ अफ्रीका ने DLS मैथड से 99 रन से जीता था।
टॉप ऑर्डर का चला बल्ला
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को टॉप ऑडर ने मजबूत शुरुआत दी। जॉर्डन हरमन ने 24 गेंदों पर 20 रन बनाए। कॉनर एस्टरहुइजेन और टोनी डी जोरजी के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 गेंदों पर 183 रन की साझेदारी हुई। कॉनर ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 8 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 110 गेंदों पर 119 रन बनाए। टोनी ने 87 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली।
मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन बनाए। ईथन बॉश ने 29 और जेसन स्मिथ ने 18 रन बनाए। जैक ब्रासेल ने 4 विकेट चटकाए। रूबेन ट्रम्पेलमैन और जान बाल्ट के खाते में 2-2 विकेट आए।
An Unforgettable Innings! 💫
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 11, 2026
Connor Esterhuizen takes home the Player Of The Match honours after a brilliant performance at the top of the order for #TheProteas! 🇿🇦👏
An incredible 119 runs that laid the platform for what proved to be an unassailable target! 🔥#Unbreakable pic.twitter.com/1Vn8dtjcW3
3 बैटर का नहीं खुला खाता
336 रन चेज करने उतरी नामीबिया ने 1 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए। माइकल वैन लिंगन, मालन क्रूगर और जान फ्राइलिन्क का खाता नहीं खुला। लौरेन स्टीनकैंप भी 12 रन ही बना सके। 5 नंबर पर उतरे कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 84 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली।
इसके बाद जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने 6, जेन ग्रीन ने 11, जान बाल्ट ने 26, रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 30, और वाल्डो स्मिथ ने 10 रन बनाए। जैक ब्रासेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। डुआन जानसन ने 4 विकेट झटके। वहीं ईथन बॉश को 3 सफलताएं मिलीं।
