विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए नए चेहरों को मिला मौका

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:31 AM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ एलान

ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ एलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। वनडे टीम में से तीन दिग्गज गेंदबाजों को बाहर कर दिया गया है जबकि नए चेहरों को जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।

हाल ही में अपनी गेंदबाजी से लगातार प्रभावित करने वाले 21 साल के तेज गेंदबाज माहली बीयर्डमैन को टीम में जगह मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक एक ही वनडे मैच खेले हैं जबकि टी20 में उनका डेब्यू नहीं हुआ है।

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

सेलेक्टर्स ने जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को वनडे टीम में वापस बुलाया है। एडवर्ड्स को टी20 टीम में भी जगह मिली है। उनके अलावा टी20 टीम में जैक फ्रैशर मैक्गर्क आए हैं। बीबीएल और इंडिया-ए के खिलाफ दमदार खेल दिखाने वाले लाचलान शॉ भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वनडे टीम में शामिल किए गए ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली और कैमरन ग्रीन को वनडे टीम में तो जगह मिली है, लेकिन वर्कलोड को देखते हुए उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि इन सभी को टेस्ट के लिए भी बचाए रखना है।

इसलिए बाहर हुई तिकड़ी

कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते ही वनडे और टी20 सीरीज दोनों से बाहर रखा गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसे देखते हुए इन तीनों को नहीं चुना गया है। वहीं, नाथन एलिस को चोट के चलते वनडे से बाहर रखा गया है, लेकिन टी20 सीरीज में चुना गया है।

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: जोश हेजलवुड ने की करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी, ऑस्‍ट्रेलिया ने डरबन में साउथ अफ्रीका को धोया

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: महाराज-हार्मर ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच पर कसा शिकंजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।