SA vs AUS: महाराज-हार्मर ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच पर कसा शिकंजा
पैट कमिंस के तीन विकेट और मैट रेनशॉ के 190 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, डरबन। पैट कमिंस के तीन विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर 139 रन की बढ़त बना ली है। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नेथन लायन ने कमिंस का बढ़िया साथ देते हुए दो-दो विकेट निकाले और दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई थी जिसमें मैट रेनशॉ के 190 रन शामिल थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए थे। खराब रौशनी के चलते तीसरे दिन भी खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।
हार्मर और महाराज ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड बेडिंघम ने 49 रन की पारी खेली। मेजबानों ने 197 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद केशव महाराज (34) और साइमन हार्मर (35 नाबाद) ने नौवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को शर्मिंदगी से बचाया। साल 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता है।
ऑस्ट्रेलिया का 2018 के बाद पहला दौरा
साल 2018 के बदनाम गेंद से छेड़छाड़ कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई है और टेस्ट में अभी तक उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कप्तान पैट कमिंस ने बल्ले से 43 रन का योगदान दिया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को 124-6 के स्कोर से 390 तक ले जाने का पूरा श्रेय मैट रेनशॉ को मिलेगा जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।
