विराट कोहली की वजह से केन विलियमसन ने लिया संन्यास? दिग्गज बल्लेबाज ने किया हैरान करने वाला खुलासा
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपने संन्यास के फैसले पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

विराट कोहली-केन विलियमसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इसी साल जून में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने अपने संन्यास से हर किसी को हैरान कर दिया था। विलियमसन ने अब खुलासा किया है कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन्हें आईना दिखाया और संन्यास का फैसला करने में उससे आसानी हुई।
विलियमसन ने रिटायरमेंट से पहले कोहली को मैसेज किया था और उनसे अपने प्लान के बारे में बताया था। इसके बाद विराट ने उन्हें समझाया और फिर कीवी दिग्गज ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया। विलियमसन ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अचानक संन्यास का एलान कर दिया था। उनका ये फैसला इस वजह से भी हैरानी भरा था क्योंकि वे अभी 36 साल के हैं और उन्होंने जल्दी इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया।
केन विलियमसन ने की विराट कोहली से बात
'बिटवीन द टू बीयर्स' पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोहली ने कहा, मैंने ऐसे कई लोगों से बात की, जो मेरे बहुत करीबी थे और मुझे उनके ऊपर बहुत भरोसा था। संन्यास की घोषणा से एक दिन पहले मैंने विराट कोहली से बात की। वो सच में आईना दिखाने जैसा था। हमने उन अनुभवों को शेयर किया, जो लंबे समय तक इस गेम में हमने किए हैं। कोहली अभी थोड़ा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। मुझे लगता है कि टीम के कई खिलाड़ी ऐसी परिस्थिति में रहे हैं, जहां कप्तानी की भूमिकाएं और बच्चे भी।"
विलियमसन और कोहली को मॉडर्न क्रिकेट का फैब-4 माना जाता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लंबे समय तक अपना असर डाला है। कोहली वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में दोनों दिग्गजों की स्थिति एक समान है। कोहली, जिनका सपना था कि वे टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाएं, वे ऐसा करने से चूक गए। दूसरी तरफ केन विलियमसन भी 10 हजार रन टेस्ट क्रिकेट में पूरा नहीं कर सके।
केन विलियमसन का करियर
कीवी दिग्गज ने अपने करियर में 110 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 54.06 की औसत के साथ 9, 515 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 33 शतक भी जड़े। 175 वनडे मैचों में खेलते हुए विलियमसन के बल्ले से 7, 256 रन निकले, जिसमें 15 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उन्होंने 93 मैचों में 18 अर्धशतक की मदद से 2, 575 रन बनाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।