'सोशल मीडिया के लिए नौटंकी करते हैं', वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने पर पाकिस्तानी दिग्गज ने अपनी ही टीम का उड़ाया खूब मजाक
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान साइम अयूब के 'बेबी सेलिब्रेशन' पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने अपनी ही टीम की आलोचना की है।
-1791102325693_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार को एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी साइम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और बेबी सेलिब्रेशन किया था। इसे लेकर अयूब के देश के पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम और खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया है।
पाकिस्तान के पूर्व विकेटीकपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने एक यूट्यूब शो पर अयूब के सेलिब्रेशन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और पूरी टीम के खिलाड़ियों को लपटे में लेते हुए उन्हें जमकर सुनाई है।
'मैनेजमेंट को देना चाहिए ध्यान'
कामरान ने कहा है कि टीम के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर छाए रहने के लिए इस तरह की बेशर्म हरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "क्या आपने वो एक्शन देखा? यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण था? आप अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे और भारत को चुनौती दे रहे थे। इस तरह की चीजें अच्छी नहीं लगती हैं। यह चीजें काफी लंबे समय से हो रही हैं। हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हम सोशल मीडिया के लिए चीजें कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना चाहिए।"
ये इंटरनेशनल क्रिकेट है
कामरान ने कहा कि वैभव चाहे कितने भी साल के हों, लेकिन वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह इंटरनेशनल क्रिकेट है। फर्क नहीं पड़ता कि वह 13, 14 या 15 साल के हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। साइम अयूब बच्चे नहीं हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।"
