IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को आउट करके सैम अय्यूब ने किया 'बेबी वाला इशारा', अभिषेक शर्मा ने लिया बदला - Video
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है। सैम अय्यूब ने वैभव ...और पढ़ें

सैम अय्यूब और वैभव सूर्यवंशी
HighLights
वैभव सूर्यवंशी को सैम अय्यूब ने अपना शिकार बनाया
सैम अय्यूब ने बेबी सेलिब्रेशन करके वैभव को चिढ़ाया
अभिषेक शर्मा ने वैभव का बदला बखूबी अंदाज में लिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान बीच निशिन में एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।
इस मुकाबले का एक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सैम अय्यूब ने बेबी सेलिब्रेशन किया, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैली।
अय्यूब का जश्न हुआ वायरल
यह घटना भारतीय पारी के तीसरे ओवर की है। अय्यूब के ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए। गेंद उनके ग्लव्स पर लगी और विकेटकीपर उस्मान खान ने कैच लपक लिया। अय्यूब ने तभी वैभव के सामने बेबी सेलिब्रेशन किया। अय्यूब ने अपने दोनों हाथों को एक साथ जोड़कर दाएं और बाएं घुमाया, मानो बच्चे को गोद में खिला रहे हो।
HMM...THAT’S SOME CELEBRATION! 🤨 🍼
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2026
Saim Ayub knows how BIG BOSS BABY's wicket was 🙆
Watch Pakistan vs India in the Men's Cricket Final at the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames… pic.twitter.com/eUGsSMrIOo
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाज को तेढ़ी नजर से जरूर देखा, लेकिन बिना कोई जवाब दिए डगआउट लौट गए। वैभव को 'बेबी बॉस' भी कहा जाता है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच में 9 गेंदों में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाए। बहरहाल, सैम अय्यूब की 'बेबी सेलिब्रेशन' क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर फैली।
अभिषेक ने लिया बदला
वैभव के आउट होने पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर मौजूद अभिषेक भी गुस्से में नजर आए। वो वैभव के आउट होने के अंदाज से खुश नहीं थे। हालांकि, अय्यूब का बेबी सेलिब्रेशन देखकर शायद अभिषेक का गुस्सा शिफ्ट हो गया। अभिषेक शर्मा को चौथी गेंद पर स्ट्राइक मिली तो उन्होंने अपना पूरा गुस्सा गेंदबाज पर निकाला। उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का जड़ा और अगली दो गेंदों पर दो चौके जमा दिए।
अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन बनाए। अंत में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाकर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
