विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: भारत की श्रीलंका से होगी फाइनल में पहुंचने की टक्‍कर, बारिश न कर दे मैच का मजा किरकिरा

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM (GMT+05:30)

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को एशियन गेम्‍स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों को जल्‍द से जल्‍द परिस्थितियों में ढलना होगा।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

HighLights

  1. भारत को नहीं मिला ज्‍यादा अभ्‍यास का मौका

  2. क्‍वार्टर फाइनल के सभी मैच बारिश के कारण रद

  3. दोनों टीमों को परिस्थितियों में जल्‍द ढलना होगा

प्रेट्र, निशिन। भारत की मजबूत टीम और श्रीलंका की दूसरी श्रेणी की टीम के बीच एशियाई खेलों में गुरुवार को होने वाले पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले खराब मौसम चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके कारण दोनों टीम क्वार्टर फाइनल का अपने-अपने मैच नहीं खेल पाई और उन्हें अभ्यास करने का भी मौका नहीं मिला।

ऐसी परिस्थितियों में अगर मौसम ठीक रहा और मैच बिना किसी व्यवधान के खेला जाता है तो दोनों टीमों को जल्द से जल्द परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा। नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है।

सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है। बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे और आईसीसी रैंकिंग में बेहतर स्थान रखने वाली टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

इस प्रकार हैं टीम

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।

श्रीलंका - सहान अराचिगे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।

यह भी पढ़ें- IND vs SL Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने को मिलेगी? फ्री में ऐसे देखें भारत-श्रीलंका मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें- IND vs SL weather report: एशियन गेम्‍स क्रिकेट के सेमीफाइनल का मजा किरकिरा करेगी बारिश? मैच रद होने पर किसे होगा फायदा