IND vs SL Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने को मिलेगी? फ्री में ऐसे देखें भारत-श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
IND vs SL Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। जानें इस मैच ...और पढ़ें

भारत और श्रीलंका की भिड़ंत
HighLights
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल
एशियन गेम्स 2026 के सभी क्वार्टर फाइनल रद हुए
भारत-श्रीलंका मैच के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी। दोनों ही टीमें बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पता हो कि एशियन गेम्स 2026 के सभी क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके थे।
याद हो कि भारत को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ना था। वहीं, श्रीलंका का सामना नेपाल से होना था। मगर बारिश के कारण दोनों मैच नहीं हो सके। भारत और श्रीलंका चाहेंगे कि पूरे मैच का एक्शन हो ताकि मैच जीतकर टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करे।
वैसे, मौसम की रिपोर्ट जानकर फैंस खुश हो जाएंगे कि मैच के समय बारिश नहीं होने की उम्मीद है। हालांकि, तापमान ठंडा रह सकता है। करीब 20 डिग्री सेलसियस तक तापमान रहने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को ठंड से सामंजस्य बैठाते हुए मैच पर ध्यान केंद्रित करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IND vs SL Asian Games 2026 Semi Final Live Streaming Details
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह 10 बजे शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, लाइव ब्लॉग और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
