विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार वापसी का श्रेय इनको दिया, भारतीय खिलाड़‍ियों के बारे में कही बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Sat, 19 Aug 2023 06:00 AM (IST)

भारत ने जसप्रीत बुमराह की नेतृत्‍व में आयरलैंड दौरे पर विजयी शुरुआत की। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया
जसप्रीत बुमराह को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया

HighLights

  1. भारत ने आयरलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 2 रन से हराया
  2. भारत ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
  3. भारतीय कप्‍तान जसप्रीत बुमराह को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह के नेतृत्‍व में आयरलैंड दौरे की विजयी शुरुआत की। भारत ने शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में डकवर्थ लुईस पद्यति के आधार पर 2 रन से मात दी। आयरलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में भारत ने 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बनाए।

तभी बारिश आ गई और अंपायर्स ने खेल रोकने का फैसला किया। बारिश नहीं रुकने की स्थिति में अंपायर्स ने शेष मैच रद्द करने का फैसला किया और क्‍योंकि भारत डीएलएस के आधार पर जरूरी लक्ष्‍य से 2 रन आगे था, तो उसे विजेता घोषित किया गया। भारतीय कप्‍तान जसप्रीत बुमराह को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्‍होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके।

जसप्रीत बुमराह ने क्‍या कहा

जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, ''बहुत अच्‍छा महसूस हो रहा है। मैंने एनसीए में काफी सत्र किए और अभ्‍यास मैच खेले। ऐसा नहीं लगा कि मुझे किसी चीज की कमी खली या मैंने कुछ नया किया है, तो इसका श्रेय स्‍टाफ को जाता है। वापसी करके बहुत खुश हूं और हमेशा टीम के लिए योगदान देना अच्‍छा लगता है।''

भारतीय कप्‍तान ने आगे कहा, ''मुझे जरा भी घबराहट नहीं थी। जब आप कप्‍तानी कर रहे हो तो अपने प्रदर्शन से ज्‍यादा पूरी टीम के बारे में सोच रहे होते हो। बहुत खुशी हुई कि मौसम गेंदबाजों के लिए मददगार था। प्रत्‍येक मैच में आप कुछ ज्‍यादा करना चाहते हो और हमेशा परफेक्‍ट मैच की खोज में रहते हो। आयरलैंड को श्रेय देना होगा कि उन्‍होंने धैर्य रखा और सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाया।''

आईपीएल को लेकर क्‍या बोले बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम में चल रही प्रतिस्‍पर्धा के बारे में बात करते हुए कहा, ''हर किसी को अपने खेल पर काफी विश्‍वास है और मेरे ख्‍याल से आईपीएल से उन्‍हें मदद मिली। हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, वो विश्‍वास से भरे हुए हैं और हमारी टीम के लिए यह अच्‍छे संकेत हैं। हमें इस बात की खुशी होती है कि जहां भी जाते हैं, वहां दर्शकों का समर्थन मिलता है।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।