विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: टेस्ट में बैजबॉल अप्रोच अपनाने की तैयारी में Team India? Ishan Kishan ने दिया सूझबूझ भरा जवाब

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Tue, 25 Jul 2023 04:21 PM (GMT+05:30)

shan Kishan Bazball Approach IND vs WI ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपनी ...और पढ़ें

Ishan Kishan Bazball Approach IND vs WI
Ishan Kishan Bazball Approach IND vs WI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। हालांकि, दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 57 रन जड़े, तो ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक सिर्फ 34 गेंदों में आया। ऐसे में मैच के बाद ईशान से पूछा गया कि क्या भविष्य में भारतीय टीम इंग्लैंड की तरह ही बैजबॉल स्टाइल यानी विस्फोटक अंदाज में ही खेलती हुई दिखाई देगी? इस पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने बेहद सूझबूझ भरा जवाब दिया।

बैजबॉल अप्रोच अपनाएगी टीम इंडिया?

ईशान किशन ने बैजबॉल अप्रोच को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, "यह जरूरी नहीं है कि आप हर दिन क्रीज पर आएं और फास्ट क्रिकेट खेलना शुरू कर दें। यह मैच की स्थिति पर निर्भर करता है। इसके साथ ही तेजी से रन बनाने के लिए पिच भी काफी मायने रखती है। जहां पर हम ज्यादा खेलते हैं, वहां कि पिच आसान नहीं होती है। पिच में टर्न और बाउंस होता है। ऐसे में उन पिचों पर तेजी से खेलने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि आपको विकेट को अच्छी तरह से पढ़ना पड़ता है।"

ईशान ने खेली तूफानी पारी

ईशान किशन को दूसरी पारी में बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया और विकेटकीपर बल्लेबाज विराट कोहली से पहले बैटिंग करने उतरे। ईशान हाथ आए इस मौके को पूरी तरह से भुनाने में सफल रहे और उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया। ईशान के अलावा कप्तान रोहित ने 57 और यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंदों पर 38 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

बारिश बनी विलेन

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 365 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन लगातार हो रही बारिश के चलते टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया।