विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज से बाहर करना बिल्कुल सही', कीवी खिलाड़ी ने बताया टीम मैनेजमेंट ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:11 PM (IST)

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज से बाहर रखने के भारत के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि हेगले ओवल में पिछले 10 वर्षों में स्पिनरों ने केवल छह विकेट लिए हैं, जिससे यह फैसला पिच की परिस्थितियों के अनुकूल लगता है।

कुलदीप यादव (फोटो: BCCI)

कुलदीप यादव (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विशेष संवाददाता, क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने कहा कि हेगले ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने केवल छह विकेट लिए हैं। इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है। भारत ने कुलदीप को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही स्वदेश भेज दिया था।

स्वयं कलाई के स्पिनर सोढ़ी ने स्वीकार किया कि भावनात्मक दृष्टिकोण से यह निराशाजनक था, लेकिन क्राइस्टचर्च के आंकड़ों को देखते हुए यह फैसला सही लगता है। सोढ़ी ने कहा कि मुझे कुलदीप यादव की गेंदबाजी बेहद पसंद है। उन्हें खेलते देखना अद्भुत रहा है।

कुलदीप यादव को बाहर रखना सही: ईश सोढ़ी

मैंने उनके विरुद्ध अंडर-19 विश्व कप में या शायद टूर्नामेंट से पहले की किसी सीरीज में खेला था और हमेशा उनकी प्रगति पर नजर रखी है। वह एक असाधारण स्पिन गेंदबाज हैं। हालांकि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि हेगले ओवल स्पिनरों के लिए मुश्किल मैदान रहा है जिससे कि टीम विशेषज्ञ स्पिनर को अंतिम एकादश में रखने से परहेज करती है।

उन्होंने कहा कि अगर न्यूजीलैंड की दृष्टि से देखें तो पिछले 10 वर्षों में हैगली ओवल में टेस्ट क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों ने केवल छह विकेट लिए गए हैं। इसलिए मैं यह समझ सकता हूं कि चयनकर्ताओं ने उंगली के स्पिनर को चुना जो बल्लेबाजी भी कर सकता हे। सोढ़ी ने कहा कि मेरा मानना है कि इस तरह की परिस्थितियों में कुलदीप का वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से मुकाबला है, जिनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 40 या उससे भी अधिक है। चयन के नजरिए से तो मैं इसे समझ सकता हूं, लेकिन अगर भावनात्मक नजरिए से देखें तो यह निराशाजनक है।

तेज गेंदबाज उठाएंगे फायदा

सोढ़ी को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारत के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच में पिच से शुरू में मिलने वाली मदद का पूरा फायदा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विकेट रहा है जिसमें विशेषकर टेस्ट मैच के शुरू में थोड़ी अधिक सीम और उछाल होती है। इस विकेट पर शुरू में मिल रही मदद का फायदा उठाना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि हाल में हमने देखा है कि टेस्ट मैच के अंतिम चरण में यह काफी हद तक सपाट हो जाता है।

बल्लेबाजी के अनुकूल हो जाती है पिच

सोढ़ी ने पिछले साल इसी मैदान पर वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ हुए टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए बताया कि खेल आगे बढ़ने के साथ यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हमने यहां वेस्टइंडीज के विरुद्ध खिलाफ मैच खेला था, तो वह ड्रॉ रहा था। उन्होंने टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने के लिए काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी। इससे पता चलता है कि मैच के अंतिम दिनों में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- संजू के निशाने पर कोहली का विराट 'रिकॉर्ड', T20 क्रिकेट में इतिहास रचने के दहलीज पर सैमसन

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन, दिग्‍गज क्रिकेटर ने की भविष्‍यवाणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।