Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2022: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने क्यों रिटेन नहीं किया, रोहित शर्मा ने बताई असली वजह

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:14 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मीडिया से बात करते हुए बुधवार को काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस सीजन में कई मैच विनर हैं। हार्दिक पांड्या को मुंबई की टीम ने रिटेन क्यों नहीं किया इसपर भी उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

    Hero Image
    मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ कप्तान रोहित शर्मा (फोटो ट्विटर पेज)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें अपनी योजना बना रही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मीडिया से बात करते हुए बुधवार को काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस सीजन में कई मैच विनर हैं। हार्दिक पांड्या को मुंबई की टीम ने रिटेन क्यों नहीं किया इसपर भी उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित बोले, "देखिए इसमें तो कोई शक ही नहीं है कि हार्दिक पांड्या हमारी टीम के बेहद अहम सदस्य थे। ये बात तो मैंने शुरुआत में ही कही थी कि जो भूमिका उन्होंने इस फ्रेंचाइजी टीम के लिए निभाई है उसका बहुत ही बड़ा असर है। उनके योगदान को किसी भी तरह से अनदेखा नहीं किया जा सकता या भुलाया नहीं जाएगा। हमारी टीम ने जो कुछ भी सफलता हासिल की है इसमें उनका योगदान बहुत ही बड़ा रहा है जब तक वह इस टीम में थे।"

    हार्दिक के सामने नई चुनौती होगी

    रोहित ने कहा, "अब उनके लिए भी एक बहुत अलग की चुनौती सामने आने वाली है क्योंकि वह अब टीम के कप्तान की भूमिका में होंगे। उनको लिए अब उस फ्रेंचाइजी टीम के साथ चुनौती बड़ी होने वाली है। लेकिन जब तक वो इस टीम में थे तो जो भी उनको भूमिका दी गई थी उसे बेहद शानदार तरीके के साथ निभाया। हर कोई तो उनके जैसा इस भूमिका को नहीं निभा सकता है लेकिन और भी कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने टीम की सफलता में उतना ही योगदान दिया। उन सभी के बारे में हमेशा बात नहीं की जाती है लेकिन हम किसी भी एक को अनदेखा नहीं कर सकते।"

    मुंबई की टीम में नए खिलाड़ी

    इस सीजन में आइपीएल के मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे इसको लेकर सवाल किए जाने पर रोहित ने कहा कि कोई होम कंडीशन वाला मामला नहीं होगा। उन्होंने कहा, "देखिए अगर आपने देखा तो टीम नई है और ज्यादातर खिलाड़ियों को मुंबई में खेलने का अनुभव नहीं है। मैं, इशान, बुमराह और सूर्या ही ऐसे हैं जो यहां खेल चुके हैं। लिहाजा होम कंडीशन का फायदा जैसा कुछ नहीं होने वाला।"

    comedy show banner
    comedy show banner