'विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाएगी भारतीय महिला टीम', हेड कोच अमोल मजूमदार ने भरी हुंकार
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो अगले दो साल में विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाने को देखेंगे।
-1793470321814_m.webp)
भारतीय महिला टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने शनिवार को कहा कि आयु वर्ग के क्रिकेट से लगातार उभर रही प्रतिभाओं को देखते हुए हमारी टीम अगले दो वर्षों में सफेद गेंद (वनडे और टी-20) के प्रारूपों में विश्व क्रिकेट पर लगातार अपना दबदबा कायम करने में सक्षम होगी।
भारत ने पिछले साल नवंबर में घरेलू मैदान पर 50 ओवर का विश्व कप जीता था, लेकिन टीम अब तक कोई बड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।
दबदबा बनाने पर भारतीय टीम की नजर
मजूमदार और नई कप्तान स्मृति मंधाना को इस कमी को दूर करने का मौका मुंबई और वडोदरा में आयोजित होने वाली आइसीसी टी-20 चैंपियंस ट्राफी में मिलेगा।
मुंबई में मुंबई खेल पत्रकारों के संघ (एसजेएएम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मजूमदार ने कहा कि दो साल बाद अगर भारतीय टीम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाने लगे तो मुझे बहुत खुशी होगी।
टीम के भीतर हमने हमेशा दबदबे की बात की है। मैदान पर पूरी आक्रामकता और दृढ़ता के साथ खेलना भी हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई की पृष्ठभूमि से आता हूं और मुंबई क्रिकेट में मेरा विकास भी कुछ इसी तरह हुआ है।