विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK मैच से पहले Shadab Khan ने पुराने जख्मों को किया ताजा, कहा- Kohli के अलावा हमारे गेंदबाजों को...

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Fri, 01 Sep 2023 08:41 AM (IST)

एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के दिग्गजों ...और पढ़ें

Shadab Khan ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड क्लास प्लेयर
Shadab Khan ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड क्लास प्लेयर

HighLights

  1. एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को होगा भारत-पाक का महामुकाबला
  2. शादाब खान ने भारत-पाक मैच से पहले दिया बड़ा बयान
  3. शादाब खान ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड क्लास प्लेयर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shadab Khan on Virat Kohli Asia Cup 2023 India vs Pakistan एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के दिग्गजों के बीच जुबानी जंग चल रही हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए शादाब ने कहा कि कोहली एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं और वह जानते हैं कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के लिए टीम को किस तरह की रणनीति बनानी पड़ती है।

एशिया कप में भारत-पाक (Ind vs Pak) का मैच 2 सितंबर को होगा और इससे पहले पाकिस्तान टीम विराट कोहली से घबराई हुई नजर आ रही है। शादाब खान ने क्या कहा आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

Shadab Khan ने Virat Kohli को बताया वर्ल्ड क्लास प्लेयर

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए शादाब खान (Shadab Khan) ने कहा,

''विराट कोहली एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है। आपको उनका सामना करने के लिए रणनीति बनानी होगी। वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं और उन्होंने हमारे खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है, यहां तक कि टी-20 विश्व कप के आखिरी मैच में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उस तरह की परिस्थिति में हमारे मजबूत गेंदबाजी आक्रामण के सामने ऐसी पारी खेल पाता।''

साथ ही शादाब ने कहा कि सबसे जरूरी बात ये है कि वह किसी भी चरण में और किसी भी समय ऐसी पारी खेल सकते है। बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल मेलबर्न में आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से मैच में जीत दिलाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।