विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में चौथे और पांचवें दिन कैसा रहेगा पिच का मिजाज? टीम इंडिया के लिए जगी उम्मीद

Published: Sun, 29 Nov 2026 06:27 PM (IST)

भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाएगी। हालांकि, कीवी गेंदबाज काइल जैमीसन का मानना है कि पिच पर अभी भी गेंदबाजों के लिए मदद मौजूद है।

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को लगता है कि क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। उनका मानना है कि जैसा वेलिंग्टन में देखने को मिला था, बिल्कुल वैसा ही क्राइस्टचर्च में भी देखने को मिल सकता है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में फिलहाल टीम इंडिया पीछे है।

कीवी टीम ने पहली पारी में ही 110 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 243 रनों की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया को अगर वापसी करनी है, तो पहले गेंदबाजों और फिर बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में जुरैल को उम्मीद है कि पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल हो जाएगी।

ध्रुव जुरैल ने बताया कैसी होगी पिच?

जुरैल ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पिच को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "पिच सूख गई थी और कूकाबुरा बॉल पुरानी होनी की वजह से बैटिंग आसान हो गई। मुझे लगता है कि ये वेलिंग्टन की तरह ही होगा। ये आसान होता जाएगा और पांचवें दिन तक ज्यादा कुछ नहीं बचेगा।"

काइल जैमीसन ने दी अलग राय

पिच को लेकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने जुरैल से अलग राय दी है। उन्होंने कहा, "हमें आज पता चला है कि अगर आप ऑफ स्टंप से चौथे स्टंप तक के चैनल को हिट करते हैं, तो पुरानी गेंद से भी थोड़ा अधिक मूवमेंट और उछाल मिल सकता है। हम कई बार उनके बाहरी किनारे से आगे निकल गए। अभी भी यही लगता है कि यहां पर काफी कुछ है। यहां पर खिलाड़ियों के लंबे समय फैसले लेने के लिए और टिके रहने के बारे में है। मुझे ऐसा लगता है कि यहां पर कुछ होगा ही।"

रोमांचक मोड़ पर मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है। अगर भारतीय गेंदबाज चौथे दिन अच्छी गेंदबाजी करते हैं और कीवियों को 350 तक के स्कोर पर रोकते हैं, तो मैच भारत के पक्ष में मुड़ सकता है। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजों को पहली पारी के मुकाबले बेहतर खेल दिखाना होगा क्योंकि टीम इंडिया 246 रनों पर सिमट गई थी।

यह भी पढ़ें- 'इसके लिए हिम्मत चाहिए', आकाश दीप की जगह सिराज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल नहीं करने पर गंभीर पर पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज

यह भी पढ़ें- क्या राजनीति की पिच पर डेब्यू करेंगे मोहम्मद शमी, बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात; चुनाव लड़ने की भी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।