विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG T20 2022: टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड कप्तान बटलर की खुली चुनौती, जानें क्या कहा

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2022 01:00 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 10:00 AM (IST)

IND vs ENG T20 2022 एकमात्र टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज ...और पढ़ें

IND vs ENG T20 2022: जोस बटलर और रोहित शर्मा (डिजाइन फोटो)
IND vs ENG T20 2022: जोस बटलर और रोहित शर्मा (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। एजबेस्टन टेस्ट में भारत की हार के बाद 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज की शुरुआत 7 जुलाई से हो रही है। नए कप्तान और कोच के बाद जीत के रथ पर सवार इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है।

पहले टी20 मैच से पहले कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि एजबेस्टन में इंग्लैंड टीम ने जो किया वो देखना कमाल था। हम इस जीत से सबक लेते हुए इंग्लैंड की जीत के रथ को आगे भी जारी रखेंगे।

आपको बता दें कि नए कप्तान और कोच के बाद इंग्लैंड टीम एक भी मैच नहीं हारी है और टीम एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही है। नए कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में टीम ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया फिर एजबेस्टन में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। इतना ही नहीं वनडे मैचों की बात करें तो नीदरलैंड के खिलाफ टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

एजबेस्टन टेस्ट से पहले इंग्लैंड इस सीरीज में 1-2 से पीछे थी। हाल ही में इंग्लैंड के व्हाइट बाल के कप्तान इयोन मार्गन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जोस बटलर को छोटे फार्मेट में टीम की कमान दी गई है।

ऐसे में भारतीय टीम के सामने पहले टी20 में बटलर के नेतृत्व में बड़ी चुनौती होगी।

शानदार फार्म में हैं जोस बटलर

जोस बटलर फिलहाल शानदार लय में हैं। हालिया आइपीएल में बटलर आरेंज कैप विनर रहे थे। उन्होंने आइपीएल के 17 मैचों में 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे जहां उन्होंने आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों का सामना किया था जो पहले टी20 में टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं।