वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम की जीत से हुए गदगद, आर्यवीर सहवाग के लिए लिखे दो दिल जीतने वाले शब्द
भारतीय अंडर-19 टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत पर वैभव सूर्यवंशी ने टीम को बधाई दी है।

वैभव सूर्यवंशी ने आर्यवीर सहवाग को सराहा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की युवा क्रिकेट टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को मात देकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह मैच आसान नहीं था और एक समय भारत की हार तय लग रही थी, लेकिन मोहित उल्वा के आखिरी गेंद पर लगाए गए चौके की मदद से भारत ने पाकिस्तान को मात दी। भारत की इस जीत से वैभव सूर्यवंशी बेहद खुश नजर आए।
वैभव इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं। वह भी अंडर-19 टीम के लिए अपना जलवा दिखा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर जीत की सराहना की।
आर्यवीर को सराहा
वैभव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से जूनियर टीम इंडिया को बधाई दी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे आर्यवीर सहवाग को भी सराहा। उन्होंने एक स्टोरी में लिखा, "बधाई हो। क्या शानदार मैच था।"
वहीं, दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने सहवाग के लिए लिखा, "स्टार व्बॉय आर्यवीर सहवाग।"

ऐसा रहा मैच
पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और नौ विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। टीम इंडिया एक समय संकट में लग रही थी, लेकिन अंत में मोहित ने 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। सहवाग ने इस मैच में 61 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली।