विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली दोबारा नहीं मार सकते वैसे शॉट्स, हारिस रऊफ को याद आई वर्ल्ड कप की पिटाई

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Mon, 09 Jan 2023 11:41 AM (IST)

पाकिस्तान के उभरते हुए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली द्वारा मारे गए बैक टू ...और पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 भारतीय टीम के लिए जरूर खराब रहा, लेकिन दो मैच भारतीय फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। एक सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार और दूसरा पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से रोमांचक जीत।

पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में विराट कोहली की उस पारी को भूलना शायद किसी भी फैंस के लिए संभव नहीं होगा। खासतौर से 19वें ओवर के आखिरी दो गेंद पर मारे गए छक्के न पाकिस्तान भूल पाएगा और न हीं हारिस रऊफ जिनकी गेंद पर उन्होंने ये शॉट्स खेले थे।

लेकिन हारिस रऊफ की मानें तो वैसे शॉट्स रोज-रोज नहीं लगते और विराट कोहली दोबारा उस शॉट्स को दोहरा नहीं पाएंगे। रऊफ ने पाकिस्तान के एक क्विज शो हंसना मना है के दौरान कहा "उन दो शॉट्स ने मैं हर्ट हुआ था, मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मैं उन दो छक्कों से दुखी हुआ था। मैंने सोचा कुछ गलत हुआ। जो क्रिकेट को जानते हैं वह जानते हैं कि कोहली किस तरह के खिलाड़ी हैं?

उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह दोबारा उस तरह के शॉट्स को खेल सकते हैं। उस तरह के शॉट्स रेअर होते हैं और आप बार-बार नहीं खेल सकते। उनकी टाइमिंग परफेक्ट थी।

आपको बता दें कि एमसीजी में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन कोहली की विस्फोटक 82 रन की पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। भारत ने आखिरी 8 गेंद पर 28 रन बनाए थे, जिसमें हारिस रऊफ को मारे गए दो बैक टू बैक सिक्स भी थे।

हालांकि, इन शॉट्स को लेकर पहले भी हारिस रऊफ अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था ऐसे शॉट्स केवल विराट कोहली ही मार सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि कोहली के अलावा किसी ने यह शॉट्स उन्हें मारे होते तो उन्हें ज्यादा ठेस पहुंचती।

यह भी पढ़ें- यो-यो टेस्ट पर भड़के सुनील गावस्कर, BCCI ने बनाया था सेलेक्शन का मानक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।