पहले ओवर में छक्का खाने से गुरनूर बराड़ को मिला सबक, फिर अपने इस हथियार से कीवी बल्लेबाजों की नाक में किया दम
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

गुरनूर बराड़
HighLights
गुरनूर बराड़ ने पहले वनडे में झटके तीन विकेट
बराड़ ने कहा कि लेंथ बदलने से मिला फायदा
बराड़ को पहले ओवर में छक्का लगने से मिला सबक
प्रेट्र, ऑकलैंड। भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने कहा कि न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले वनडे मुकाबले में अपने पहले ओवर में छक्का खाने के बाद गेंदबाजी की लेंथ में बदलाव करना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।
ईडन पार्क में कप्तान शुभमन गिल ने 13वें ओवर में बराड़ को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में 13 रन दे दिए, जिसमें टिम सीफर्ट का लगाया गया एक छक्का भी शामिल था।
बराड़ ने हिसाब किया बराबर
छह फुट पांच इंच लंबे बराड़ ने जल्द ही अपनी गेंदबाजी की लेंथ में बदलाव किया और 15वें ओवर में ऑफ स्टंप के बाहर एक तेज और उछाल भरी गेंद डालकर सीफर्ट को आउट कर अपना हिसाब बराबर कर लिया।
सीफर्ट गेंद को सही ढंग से नहीं खेल सके और बल्ले का बाहरी किनारा लगने के बाद गेंद मिड ऑन पर तैनात सब्सिट्यूट खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में चली गई।
बराड़ ने क्या कहा
बराड़ ने बीसीसीआई टीवी से कहा, 'मेरे पहले ओवर में जो छक्का लगा था, वह थोड़ी आगे की लेंथ की गेंद पर लगा था। इसलिए मैंने सोचा कि गेंद की लेंथ थोड़ी पीछे रखनी चाहिए, ताकि बल्लेबाज के लिए स्क्वायर लेग या फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाना मुश्किल हो जाए।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस बारे में अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज से भी चर्चा की, जिन्होंने इस मैदान पर गेंदबाजी की थी। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर मैं गेंद को हार्ड लेंथ (पिच पर कुछ छोटी और तेजी से उछाल लेने वाली लेंथ) पर डालूं तो अपने लंबे कद के कारण मुझे बेहतर उछाल मिल सकता है।'
किसे बनाया शिकार
बराड़ ने इसके बाद टॉम लैथम और ब्लेयर टिकनर के विकेट भी हासिल किए और न्यूजीलैंड की टीम को दबाव में बनाए रखा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए माहौल बहुत अच्छा है। पिच भी काफी अच्छी हैं।
हमने चार-पांच दिन पहले यहां अभ्यास किया था, हमें पिच के बारे में पता था । मैंने अपनी गेंदबाजी की मजबूत पक्ष और शैली पर भरोसा किया और उसका नतीजा सबके सामने है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: गिल सेना के प्रहार से पस्त हुआ न्यूजीलैंड, ऑकलैंड में टीम इंडिया को इन 5 'धुरंधरों' ने दिलाई जीत
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 'चौका' लगाकर हासिल की खास उपलब्धि, जवागल श्रीनाथ-मोहम्मद शमी के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।