'इतिहास आपके लिए ज्यादा दयालु रहेगा...', अजीत अगरकर के लिए गौतम गंभीर के पोस्ट ने इंटरनेट का चढ़ाया पारा
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर ...और पढ़ें

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर
HighLights
अजीत अगरकर के लिए गौतम गंभीर ने लिखा पोस्ट
अजीत अगरकर का प्रमुख चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखा, जो वायरल हो गया है। बता दें कि अजीत अगरकर का प्रमुख चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गंभीर ने अपने पोस्ट में अगरकर की जमकर तारीफ की।
पता हो कि अगरकर के प्रमुख चयनकर्ता के रहते भारत ने आईसीसी के कुल तीन खिताब (2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2026 टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीते। हालांकि, अगरकर अपने कार्यकाल में आलोचकों के निशाने पर भी रहे। अगरकर के रहते कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हुए।
गौतम गंभीर ने क्या लिखा
गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए अपनी मन की बात पोस्ट में लिखा। उन्होंने पोस्ट किया, 'प्यारे अजीत भाई। आपके साथ काम करना सम्मान की बात रही। वो तीन आईसीसी ट्रॉफियां आपके दृढ़विश्वास का प्रमाण रही: टीम पहले और टीम आगे हमेशा...मैं जरूर कहूंगा कि इतिहास आप पर दयालु रहेगा। सभी चीजों के लिए शुक्रिया। आपको भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
Dear Ajit Bhai, an absolute honour to work with you. Those 3 ICC trophies are testimony of your conviction: Team first & Team ahead, always.. I must say, History will be kinder to you. Thank you for everything. My heartfelt wishes for your future endeavours !! https://t.co/gYQN0fea8X
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 7, 2026
अगरकर का कार्यकाल
याद दिला दें कि अगरकर ने चयन समिति के प्रमुख के रूप में जुलाई 2023 में कार्यभार संभाला था। भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक सफर तय किया। इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते। अगरकर ने अपना आखिरी काम वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चयन करके किया।
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अंतरिम चेयरमैन के रूप में पद संभाला और न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टी20 और भारत ए स्क्वाड की घोषणा की। फिलहाल चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को प्रमुख चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मंगाए हैं।
