विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौतम गंभीर जिस मोर्ने मॉर्कल से डरते थे उसी को अपनी टीम में किया शामिल, क्यों? वायरल हो गया पुराना Video

Published: Sat, 17 Aug 2024 06:00 AM (IST)

बीसीसीआई ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्केल को टीम इंडिया का नया हेड कोच ...और पढ़ें

मॉर्ने मॉर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स में गौतम गंभीर के साथ कर चुके हैं काम
मॉर्ने मॉर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स में गौतम गंभीर के साथ कर चुके हैं काम

HighLights

  1. टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच बने मॉर्ने मॉर्केल
  2. मॉर्केल को लेकर गौतम गंभीर का पुराना बयान वायरल
  3. साउथ अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाजों में गिन जाते हैं मॉर्केल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी टीम बना ली है जिसके साथ वह भारत को नई सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे। हाल ही में गंभीर की टीम के नए सदस्य का एलान हुआ। साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मोर्ने मॉर्केल को गंभीर के कहने पर भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। इसी के साथ गंभीर का मॉर्केल को लेकर एक पुराना बयान वायरल हो रहा है।

गंभीर आईपीएल में जब कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे तब मॉर्केल को टीम में लेकर आए थे। इसके बाद जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे तब भी मॉर्केल को फ्रेंचाइजी का गेंदबाजी कोच बनाया था। अब जब वह टीम इंडिया के हेड कोच बने तो मॉर्केल को एक बार फिर अपने साथ ले आए।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के नए गेंदबाजी कोच अनुभव के मामले में पारस म्हाम्ब्रे से 50 गुना आगे, दोनों के आंकड़ों की तुलना करना भी बेमानी

सबसे मुश्किल गेंदबाज

मॉर्केल जैसे ही टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बने उसके बाद से ही गंभीर का मॉर्केल को लेकर एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें गंभीर कह रहे हैं कि उन्होंने जितने भी गेंदबाजों को खेला है उनमें से मॉर्केल काफी खतरनाक थे। गंभीर ने ये बात मशहूर एंकर और ब्रॉडकास्टर गौरव कपूर को दिए इंटरव्यू में कही।

गौरव कपूर ने जब गंभीर से पूछा कि आपने जितने गेंदबाजों को खेला उनमें से सबसे खतरनाक कौन था? इस पर गंभीर ने बिना रुके कहा, "मॉर्ने मॉर्केल, साउथ अफ्रीका। इसलिए मैं उन्हें केकेआर में लेकर आया था। क्योंकि मैं उन्हें काफी मुश्किल गेंदबाज मानता हूं। जब वह दिल्ली के लिए खेल रहे थे और मैं उनका सामना करता था तब भी मुझे लगता था कि काश हमारे पास मॉर्केल होता।"

मॉर्केल का करियर

मॉर्केल ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 309 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपने देश के लिए 117 वनडे मैचों में 188 विकेट लिए हैं। टी20 में भी मॉर्कल का जलवा रहा है। उन्होंने 44 टी20 मैच खेले और 47 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें- Team India Support Staff: सेनापति गौतम गंभीर की आर्मी में होंगे ये सिपाही! राहुल द्रविड़ के चहेते को भी मिल सकती जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।