'फैंस ने मुझे गलत साबित किया', IPL से संन्यास के बाद एमएस धोनी का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाने ...और पढ़ें

एमएस धोनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 'मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है।' इसी के गाने के साथ एक पोस्ट शेयर कर एमएस धोनी ने आईपीएल को अलविदा कहा। उन्होंने फैंस से भी माफी मांगी। धोनी ने संन्यास के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर से लेकर अब तक के सफर को याद किया है। जिस गाने के साथ वीडियो शेयर किया, उसकी वजह से ये खूब वायरल हो रहा है।
धोनी ने आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले संन्यास का एलान किया। पिछला सीजन वे चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। ऐसे में धोनी ने फैसला किया कि वे आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे और फिर अपना फैसला फ्रेंचाइजी को बता दिया। अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी है।
एमएस धोनी ने मानी अपनी गलती
धोनी ने आईपीएल 2022 में एक बार फैंस से वादा किया था कि वे आईपीएल में अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। माही आखिरी बार आईपीएल 2025 में अहमदाबाद में खेलते हुए दिखे। इससे वे फैंस को किए गए वादे को पूरा नहीं कर सके। धोनी का भी चेन्नई के मैदान पर आखिरी मैच खेलने का सपना अधूरा रह गया। ऐसे में उन्होंने पोस्ट शेयर फैंस से भी माफी मांगी है।
धोनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया। इसे स्वीकार करने में इससे बेहतर कोई भी गाना नहीं हो सकता है। शायद इसके दो वर्जन इस वजह से बनाए गए थे ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर स्वीकार कर सकूं।"
View this post on Instagram
पुराने अंदाज में चले गए धोनी
धोनी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उससे पहले भी उनको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने चुपचाप रिटायमेंट का एलान कर दिया था। अब एक बार फिर जब फैंस सोच रहे होंगे कि धोनी अगले सीजन में खेलते हुए दिखेंगे, तो इससे पहले उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।