'हर खिलाड़ी उनके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार था', कुलदीप ने किस भारतीय कप्तान का लिया नाम
कुलदीप ने कहा कि उनसे बात कर मुझे हमेशा अच्छा लगता है, क्योंकि उनसे हम सिर्फ खेल के बारे में ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजों पर बात करते थे। उन्होंने मुझे जिंदगी को देखने का नया नजरिया दिया है।

कुलदीप यादव (P.C- X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज विराट कोहली की गिनती भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान में होती है। विराट कोहली की आक्रामक मानसिकता उनकी कप्तानी में झलकती है। इस मानसिकता के साथ विराट कोहली ने कई मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने अब विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है।
कुलदीप यादव ने कहा कि विराट कोहली के अंदर खिलाड़ी पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलते थे और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देते थे। कुलदीप यादव ने विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा शुभमन गिल की कप्तानी में खेला है। कोहली की कप्तानी के दौरान कुलदीप यादव व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत की पहली पसंद के स्पिनर थे।
खिलाड़ी अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार रहते थे: कोहली
कुलदीप ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, मैंने अपनी ज़्यादातर क्रिकेट विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला है। विराट की कप्तानी में एक सकारात्मक और आक्रामक जोश होता था। जब वे कप्तान थे, तो हर खिलाड़ी उनके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार रहता था। कोहली ने विराट को ऐसा कप्तान बताया जिसके लिए खिलाड़ी अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार रहते थे।
कुलदीप यादव ने बताया कोहली की सफलता का मंत्र
कुलदीप यादव ने कहा, विराट कोहली ने मेरा रोल एकदम साफ कर दिया था, टीम को विकेट लेने में मदद करना। उन्होंने कहा कि जब विराट कप्तान थे, तो उनका मंत्र बहुत सीधा था, खेल का मज़ा लो और बेफिक्र होकर खेलो। रन लुटाने का कोई दबाव नहीं था, बल्लेबाज उसे संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि विराट से बात करके मुझे हमेशा अच्छा लगता है, क्योंकि हम सिर्फ खेल के बारे में ही नहीं, बल्कि और भी कई चीजों पर बात करते थे। उन्होंने मुझे क्रिकेट से इतर जिंदगी को देखने का एक नया नज़रिया दिया है।
कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिली सफलता, टॉम लैथम के विकेट उड़ा किया मजेदार कमेंट
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया के तारणहार बने ध्रुव जुरैल ने बना दिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, एमएस धोनी की लिस्ट में लिखवाया नाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।