Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चोटिल होकर स्टीव स्मिथ के मैदान पर गिरने की बात पर जोफ्रा आर्चर ने दिया बड़ा बयान, गेंद की थी इतनी रफ्तार

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:53 PM (IST)

    स्टीव स्मिथ को चोटिल करने वाले जोफ्रा आर्चर ने बताया कि उनके मैदान पर गिरने के बाद उन्हें कैसा लगा।

    चोटिल होकर स्टीव स्मिथ के मैदान पर गिरने की बात पर जोफ्रा आर्चर ने दिया बड़ा बयान, गेंद की थी इतनी रफ्तार

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ashes 2019: एशेज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर (Jofra Acrher) की गेंद पर चोटिल होने वाले बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गए और वो तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं ये अभी साफ नहीं हो पाया है। स्मिथ के चोटिल होने की बात पर जोफ्रा आर्चर ने कहा कि उन्हें चोटिल करने की मेरी कोई योजना नहीं थी, लेकिन जब वो मैदान पर गिरे तब एक पल के लिए सबके दिल की धड़कन रुक गई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। जिस वक्त ये घटना घटी उस समय स्मिथ 80 रन बनाकर खेल रहे थे। जोफ्रा आर्चर की जिस गेंद पर स्मिथ चोटिल हुए थे वो 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी जो उनके कनपटी के पास जाकर लगी थी। गेंद लगने के बाद स्मिथ मुंह के बदल मैदान पर गिर गए। स्मिथ ने जो हेलमेट पहन रखा था उसपर गर्दन के बचाव की सुविधा नहीं थी। 

    स्मिथ के चोटिल होने के बाद जोफ्रा आर्चर हंसते दिखाई दिए थे जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना भी की गई। हालांकि आर्चर ने कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं थी। जब आप विकेट लेने की कोशिश करते हैं तो ऐसा होता ही है। पर जब चोटिल होने के बाद वो गिर रहे थे तब एक पल के लिए सबकी धड़कने रुक गई थी। हालांकि जब वो उठे और मैदान पर चहल कदमी की तब जाकर सबकी जान में जान आई। कोई भी किसी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर नहीं देखना चाहता। इस मैच में स्मिथ चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद फिर से बल्लेबाजी करने आए और 92 रन की पारी खेली। हालांकि वो अपने शतक से चूक गए।