विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिनेश कार्तिक ने बताया T20WC 2022 में आखिरी चहल को द्रविड़ और रोहित शर्मा ने क्यों नहीं दिया मौका

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 04:33 AM (IST)

दिनेश कार्तिक ने कहा कि जब कोच और कप्तान की तरफ से बातें साफ कर दी जाती है तो खिलाड़ी ...और पढ़ें

युजवेद्रा चहल साथी खिलाड़ियों के साथ (एपी फोटो)
युजवेद्रा चहल साथी खिलाड़ियों के साथ (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में जितने भी मैच खेले थे उसकी प्लेइंग इलेवन में एक बार भी स्पिनर युजवेंद्रा चहल को मौका नहीं दिया गया। टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा ने आर अश्विन पर भरोसा दिखाया था और उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद सवाल ये खड़े होने लगे कि आखिर चहल को प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं दी जा रही थी। 

चहल को किसी भी मैच में मौका नहीं देने पर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की काफी आलोचना हुई, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम का हिस्सा रह चुके दिनेश कार्तिक ने बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ था और चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों नहीं किया गया था। कार्तिक ने कहा कि चहल और हर्षल पटेल को पहले ही कह दिया गया था कि प्लेइंग इलेवन में उन्हें तभी शामिल किया जाएगा जब कंडीशन उनसे अनुकूल होगी या फिर उन्हें पूरे टूर्नामेंट में बैठना पड़ सकता है। 

कार्तिक ने कहा कि चहल या हर्षल पटेल दोनों में से कोई भी इस बात से नाराज नहीं थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही उन्हें पूरी तरह से बता दिया गया था कि क्या होने वाला है ऐसे में वो पूरी तरह से तैयार थे। वो कठिन मेहनत कर रहे थे कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा वो अपना बेस्ट देंगे हालांकि एक भी ऐसा मौका नहीं आ पाया जब उन्हें खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। देखिए जब कोच और कप्तान की तरफ से बातें साफ कर दी जाती है तो खिलाड़ी का काम आसान हो जाता है और वो अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह से फोकस करता है। इसके बाद खिलाड़ी अपने भीतर देखना शुरू करता है कि मैं और बेहतर करने के लिए क्या करूं औरवो दोनों वही कर रहे थे। अगर उन्हें मौका मिलता तो वो अपना सर्वश्रेष्ठ देते।