विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'युवा रोहित शर्मा भी गलती करता', 2027 विश्व कप के लिए 'हिटमैन' क्यों हैं जरूरी? दिनेश कार्तिक ने बताई सबसे बड़ी वजह

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:22 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल हालात में रोहित शर्मा की 92 रनों की पारी ने 2027 विश्व कप के लिए उनके ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुश्किल हालातों में 92 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर से साबित किया कि वर्ल्ड कप 2027 में अनुभव क्यों इतना जरूरी है। विंडीज के गेंदबाजों ने भारत को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मुश्किल में डाल दिया था क्योंकि कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे।

इसके बाद रोहित ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और 92 रनों की पारी खेली। वे शतक बनाने से चूक गए लेकिन ये दिखाया कि वर्ल्ड कप में वे कितने अहम साबित हो सकते हैं। इसी को लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनकी जमकर तारीफ की है। कार्तिक का मानना है कि रोहित ने दिखा दिया कि वे विश्व कप में जरूरी क्यों हैं?

दिनेश कार्तिक ने की रोहित शर्मा की जमकर तारीफ

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए रोहित की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "अनुभव होने के यही फायदा होता है कि उन्होंने ऐसी स्थिति पहले भी कई बार देखी है। आप रोहित को देखें, उन्होंने शुरुआती विकेट गिरते हुए देखा, तो उसके बाद वे 40 गेंदों पर 20 रन पर थे। उनका स्ट्राइक रेट 50 का था। ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्हें खुद पर भरोसा था और पता था कि इसे संभालकर वे आगे जल्दी से रन बना लेंगे।"

कार्तिक ने आगे कहा, "आपने फिर देखा कि एक बॉल पर एक रन से भी कम होने के बावजूद वे कितनी जल्दी 92 रनों पर पहुंच गए। उनका स्ट्राइक रेट 100 के ऊपर चला गया। उन्होंने अगली 40 बॉल में ये सब पूरा कर लिया। पहली 40 गेंदों पर उन्होंने समय लिया, विकेट नहीं गिरने दिए और फिर अगली 40 गेंदों पर उन्होंने बड़े शॉट्स खेले।"

युवा रोहित भी गलती करता: कार्तिक

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "उन्होंने देखा कि जेडन सील्स अच्छी गेंदबाजी कर थे। उन्होंने अपना समय लिया और अपने एरिया में गेंदें आने का इंतजार किया। उस पल में उस तरह की हिम्मत और पक्का यकीन होना ही अनुभव है। बहुत से लोग डर की वजह से अधिक कोशिश करते। एक युवा रोहित शर्मा भी वही गलती करता लेकिन आज उसके पास अनुभव है। यही बात साउथ अफ्रीका में हो सकती है, जहां रोहित का अनुभव काम आ सकता है।"

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने टीम इंडिया के कप्तान, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे कमान; क्रुणाल पांड्या को भी मिला मौका

यह भी पढ़ें- 'सोशल मीडिया से प्लेइंग-11 तय नहीं होती', वैभव सूर्यवंशी को लेकर कोच गंभीर ने दिया बड़ा बयान