विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्र कोई मानक नहीं, रोहित और विराट के भविष्य पर पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Mon, 09 Jan 2023 09:08 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रीलंका ...और पढ़ें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज में रोहित शर्मा और भले ही चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन राहुल और विराट कोहली को लेकर बीसीसीआइ की तरफ से कोई ऐसी जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्होंने ब्रेक लिया था या फिर टीम मैनेजमेंट टी20 फॉर्मेट में युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही थी।

उसके बाद खबरें आनी लगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का अब टी20 में खेलना मुश्किल है, लेकिन पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं और उन्हें लगता है कि विराट और रोहित टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उम्र कोई मानक नहीं है

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा "युवा खिलाड़ियों के लगातार आने के बावजूद दोनों खिलाड़ियों की टीम में जगह सुरक्षित है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ किया है, दोनों फिट हैं और उनमें अब भी काफी क्रिकेट बाकी है। मुझे लगता है कि जब बड़े इवेंट होंगे दोनों टी20 टीम में वापसी करेंगे। वे भारत के टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मुझे भरोसा है कि दोनों आगे भी खेलते रहेंगे। मैं दोनों का बहुत बड़ा फैन हूं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को भविष्य के बारे में चिंतन करना चाहिए। उम्र कोई मानक नहीं हो सकता है और रोहित और विराट मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से नेशनल टीम में खेलने योग्य हैं।

भारतीय क्रिकेट वर्ल्ड में बेस्ट

उन्होंने कहा वर्तमान में भारतीय क्रिकेट वर्ल्ड की बेस्ट क्रिकेट है। ये बदलाव आइपीएल के कारण आया है, जिससे काफी अच्छे युवा खिलाड़ी निकल कर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 4 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जो फरवरी में खेली जाएगी। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।