अंडर-19 टीम इंडिया के बचाव में उतरे बीसीसीआई सचिव, पाकिस्तान को मात देने के बाद मनाए गए जश्न को बताया सही
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता, जिसके बाद हुए आक्रामक जश्न पर विवाद ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी मात

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका मार भारत को जीत दिलाई। इस जीत के बाद टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों ने बड़ी आक्रामकता से जश्न मनाया जिसकी आलोचना भी हो रही है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया टीम के बचाव में उतर आए हैं।
पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत को हराया था। फाइनल मुकाबला भी वह जीतती दिख रही था, लेकिन मोहित ने अंत के ओवरों में तेजी से रन बना बाजी पलट दी और टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे। भारत ने नौ विकेट गंवाने के बाद आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
जश्न के थे हकदार
सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए जीत हासिल की और उनका आक्रामक जश्न इसी बात का गवाह था। उन्होंने कहा, "मैच को देखते हुए यह जश्न उनकी शख्सियत और लड़ने की भावना को बताता है। एक समय लग नहीं रहा था कि भारत मैच जीतेगा, फिर भी टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रही। यह टीम के आत्मविश्वास स्तर और उनके हार न मानने की जिद की गवाही देता है।"
Despite the fact we lost the game but really loved the way Indians have celebrated. This is pur GOLD U19 KIDS celebration 🎉 Rising Stars Asia Cup to go hard ✅ https://t.co/9HtrG3tlY7
— Aashir Vali Vahidy (@aashirvahidy) November 14, 2026
उन्होंने कहा, "जब वह इस मुश्किल स्थिति में से मैच अपने नाम करते हैं तो वह जश्न मनाने के हकदार थे। यह ऐसी चीज है जिसकी हमें मंजूरी देनी चाहिए।"
हर तरफ हो रही है चर्चा
सैकिया का यह बयान तब आया है जब भारत की युवा टीम के खिलाड़ियों का जश्न हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तरफ देखते हुए जश्न मना रहे हैं। इसी को लेकर टीम इंडिया के जश्न की आलोचना हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।