विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्शदीप सिंह का मुंबई इंडियंस जाना तय, पिता ने कर दिया खुलासा; बस इस बात का है मलाल

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:42 AM (IST)

अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने पुष्टि की है कि उनके बेटे को पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस में ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह को मिलेगी नई टीम

अर्शदीप सिंह को मिलेगी नई टीम

HighLights

  1. अर्शदीप सिंह का मुंबई इंडियंस में ट्रेड कन्फर्म

  2. पिता दर्शन सिंह ने खबर की आधिकारिक पुष्टि की है

  3. पंजाब किंग्स छोड़ने का पिता को थोड़ा मलाल है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2027 में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को नई टीम मिलना तय है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मुंबई ने पांड्या को पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह के बदले ट्रेड कर दिया है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ था, लेकिन अर्शदीप सिंह के पिता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अर्शदीप सिंह मुंबई जा रहे हैं।

अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत पंजाब किंग्स से ही की थी और वह अभी तक इसी टीम के लिए खेल रहे थे। हालांकि, अब वह नई टीम के लिए खेलेंगे। उनके पिता दर्शन सिंह को इस बात का दुख जरूर है कि उनका बेटा अब पंजाब से आईपीएल नहीं खेलेगा।

मिल गया इनविटेशन

अर्शदीप सिंह के पिता ने सीनियर पत्रकार विमल कुमार से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है। उनसे जब पूछा गया कि, 'अर्शदीप की प्रेंचाइजी बदलने को लेकर बात चल रही है, ऐसी कभी कोई चर्चा हुई है?' इस पर उनके पिता ने कहा, "नहीं चर्चा नहीं हुई, हमें भी अचानक पता चला कि हो गया ट्रेड। अभी तो शायद इनविटेशन भी आ गया है, लेकिन क्या होता कि जहां इंसान पैदा होता है उससे बड़ा प्यार होता है, सारी उम्र भूलता नहीं है। पंजाब किंग्स इसी तरह की एक नेटिव प्लेस थी, उससे ज्यादा लगाव था वो थोड़ा महसूस होता है, लेकिन हर प्रेंचाइजी अपना टीम बैलेंस देखती है तो उसके हिसाब से उन्होंने वहां ट्रेड कर दिया तो हम मुंबई इंडियंस से भी खुश हैं।"

 

अचानक हुई पंजाब की एंट्री

पांड्या ने भी अपना आईपीएल करियर मुंबई से शुरू किया था। इसके बाद वह 2022 में गुजरात टाइटंस चले गए। 2024 में वह वापस मुंबई लौटे वो भी कप्तान बनकर। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। इस सीजन उनका जाना तय था। उनको हासिल करने की रेस में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स थीं, लेकिन पंजाब ने अचानक से बीच में एंट्री मारी और वह उन्हें अपने साथ करने में सफल रही। हालांकि, दोनों ही फ्रेंचाइजियों ने इस बात का आधिकारिक एलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने बनाया जबरदस्त प्लान, तीन तेज गेंदबाज कराएंगे बल्लेबाजों को खास तैयारी

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या पंजाब में होंगे शामिल, मुंबई में जाएंगे अर्शदीप सिंह; क्या श्रेयस अय्यर की छिनेगी कप्तानी?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।