विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: 'बच्‍चों की तरह खेल रहे', टीम इंडिया की हार पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जमकर लिए मजे

Published: Sun, 27 Oct 2024 09:58 PM (IST)

टेस्‍ट इतिहास में पहली बार न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को घर में टेस्‍ट सीरीज हराई। इस हार ...और पढ़ें

अहमद शहजाद ने भारतीय टीम को सुनाई खरी-खोटी। इमेज- बीसीसीआई
अहमद शहजाद ने भारतीय टीम को सुनाई खरी-खोटी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम ने गंवाई टेस्‍ट सीरीज
  2. 1 नवंबर से खेला जाएगा तीसरा टेस्‍ट
  3. वापसी पर होगी रोहित शर्मा की नजर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले 2 टेस्‍ट जीतकर न्‍यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है।

वानखेड़े में होगा तीसरा टेस्‍ट 

न्‍यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीती है। सीरीज का तीसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्‍तान खिलाड़ी ने भारतीय टीम को जमकर लताड़ा।

भारतीय टीम को लताड़ा

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सीरीज हारने के बाद भारत पर कड़ा प्रहार किया है। भारत की हार के बाद शहजाद ने कहा कि न्यूजीलैंड ने भारत के साथ मजाक किया और उन्हें बच्चों की तरह पीटा। टीम कागज पर ही शेर है।

बच्‍चों की तरह पीटा

शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "न्यूजीलैंड भारत आया और उन्हें बच्चों की तरह पीटा। उन्होंने भारत के साथ मजाक किया है। लोग अब कह रहे हैं, 'कागज के शेर, और घर में ढेर'। भारतीय टीम बच्‍चों की तरह खेली।"

स्‍कूली लड़कों की तरह खेले

शहजाद ने कहा, "जब भारत पहले टेस्ट में 46 रन पर आउट हो गया, तो रोहित शर्मा ने कहा था, 'हर किसी का दिन खराब होता है।' हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन इस टेस्ट मैच में भी, आपने जिस तरह से क्रिकेट खेला है, ऐसा लगता है कि आप आत्मसंतुष्ट हो गए हैं। रोहित शर्मा कहते हैं कि वे अनावश्यक बातों पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन वह भावना गायब थी पिछले दो टेस्ट मैचों में ये दोनों मैच इस तरह से खेले गए कि ऐसा लग रहा था जैसे स्कूली लड़के खेल रहे हों।"

ये भी पढ़ें: PCB Central Contract: Babar Azam को सपोर्ट करने वाले प्‍लयेर पर गिरी गाज, शाहीन अफरीदी को लगा 440 वोल्‍ट का झटका

सीरीज का हाल 

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टेस्‍ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। कीवी टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यह मैच 113 रन से जीता था। तीसरा टेस्‍ट 1 नवंबर से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को मिला Babar Azam का उत्तराधिकारी, जानें किसे सौंपी गई कप्‍तानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।