विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक शर्मा को मुश्किल में याद आते हैं शुभमन, एक चीज मांगते हैं और बन जाता है बिगड़ा हुआ काम, जिम्बाब्वे में भी हुआ ऐसा

Published: Mon, 08 Jul 2024 09:38 AM (IST)

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार मिली थी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने डेब्यू ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही टी20 मैच में खेली तूफानी पारी (BCCI Photo)
अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही टी20 मैच में खेली तूफानी पारी (BCCI Photo)

HighLights

  1. दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने जमाया शतक
  2. अभिषेक ने 47 गेंदों पर खेली तूफानी पारी
  3. अभिषेक को इस पारी के लिए चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया युवा सितारों के साथ गई है। टीम में कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने डेब्यू किया था लेकिन फेल रहे थे। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन अगले ही मैच में अभिषेक ने तूफानी शतक जमा दिया। अभिषेक ने अब अपनी इस तूफानी पारी का राज खोला है।

अभिषेक ने रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में 47 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम 134 रनों पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने ये मैच 100 रनों से जीत लिया।

यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly B'day: सौरव गांगुली के करियर के वो 3 साल जब दिखी दादा की धाक, थर-थर कांपे गेंदबाज, फिर तो गजब हो गया

गिल आए काम

इस मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि उन्होंने जो शतक बनाया वो गिल के बल्ले से बनाया। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दोनों को बनाने में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। दोनों ने साथ में काफी क्रिकेट खेली है। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, "मैं आज शुभमन गिल के बल्ले से खेला। जो मुझे बड़ी मुश्किल से मिला। वो मुझे आसानी से देता भी नहीं है। ये मेरा आखिरी ऑप्शन होता है। मैं उसका बैट तब मांगता हूं जब मुझे लगता है कि कमबैक के लिए मुझे उसके बल्ले से खेलना पड़ेगा।"

बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात

अभिषेक को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि मैंने अच्छा खेल दिखाया। हमें जो कल हार मिली थी उसके बाद हमारे लिए वापसी करना आसान नहीं था। मुझे लगा कि ये मेरा दिन था और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया। मुझे लगता है कि टी20 लय हासिल करने वाला मैच है। मैं इसे आखिर तक ले गया। कोच और कप्तान को ने बहुत साथ दिया। मैंने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा किया है।"

यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: 'करो या मरो' के मैच में वर्षा ने डाली बाधा, दूसरा टी-20 मैच रद्द; दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।