विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाइनल में सीताराम-सीताराम का जप कर रहे थे आर्यवीर सहवाग, भगवान ने सुन ली पुकार; पिता को सुनाया रोमांचक किस्सा

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:30 AM (GMT+05:30)

भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, जिसमें आर्यवीर सहवाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ...और पढ़ें

आर्यवीर सहवाग ने पिता के साथ किया रोमांचक किस्सा

आर्यवीर सहवाग ने पिता के साथ किया रोमांचक किस्सा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को मात दे खिताब अपने नाम किया। भारत ने यह रोमांचक मैच आखिरी गेंद पर जीता। इस मैच के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनके बेटे आर्यवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यवीर बता रहे हैं कि जब मैच फंसा तो वह सीताराम-सीताराम का जाप कर रहे थे और भगवान ने आखिर में उनकी सुन ली।

भारत ने 338 रनों के टारगेट को आखिरी गेंद पर हासिल किया। आर्यवीर ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। मैच के बाद उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल किया और बताया कि रोमांचक मैच में टीम की क्या स्थिति थी।

लगातार कर रहे थे जाप

इस वीडियो कॉल में आर्यवीर अपने पिता को बताते हैं, "मैं एक घंटे से बैठा था और सीताराम-सीताराम जाप कर रहा था कि भाई कुछ हो जाए। आखिरी गेंद पर उम्मीद कर रहे थे कि चौका लग जाए, छक्का लग जाए और लग गया। पागल हो गए सारे। मेरे जब चोट लगी ना तो फिजियो आया। स्टैंड में दो हजार पाकिस्तानी थे सब सहवाग, सहवाग चिल्ला रहे थे। पाकिस्तानी भी सपोर्ट कर रहे थे। मजा आ गया।"

 

जमकर मचाया धमाल

आर्यवीर ने फाइनल मैच में 61 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 361 रन बनाए जिसमें एक शतक के अलावा तीन अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उनका औसत 90.25 का रहा। आर्यवीर ने बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर बता दिया है कि उनमें प्रतिभा है और अपने पिता की विरासत को आगे ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: मोहित के चौका लगाते ही झूम उठा पूरा भारतीय खेमा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने यूं मनाया जश्न; Video

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: 6 बॉल, 8 रन और 1 विकेट...आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा; हर गेंद का पढ़ें हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।