विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दबाव का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन', न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:09 PM (IST)

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा हुई है, जिसमें संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है। ...और पढ़ें

संजू सैमसन

संजू सैमसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। टेस्ट सीरीज की वजह से पांच मैचों वनडे मैचों के लिए दो टीमें चुनी गई हैं। पहले तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे। भारतीय टीम में आखिरी दो वनडे मैचों के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है।

चयनकर्ताओं ने कुशाग्र को टीम में चुना लेकिन संजू सैमसन को वनडे में शामिल नहीं किया, जबकि सैमसन के वनडे में आंकड़े शानजार रहे हैं। ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शानदार आंकड़े होने के बावजूद संजू को वनडे टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया?

संजू सैमसन को शामिल नहीं करने पर उठे सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा, "संजू को अभी भी वनडे टीम में नहीं रखा गया है। केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल भी टीम में नहीं है। ईशान किशन को उप-कप्तान बनाया गया है लेकिन संजू को नहीं चुना गया है। सैमसन के वनडे में आंकड़े उतने खराब नहीं हैं, जब उन्होंने पिछली बार खेला था, तो उस समय शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार लग रहा था कि उन्हें मौका दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।"

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, "आपने कुमार कुशाग्र को रखा है, उनके भी घरेलू आंकड़े अच्छे हैं। इसका सीधा मतलब ये है कि आपने संजू के बारे में वनडे क्रिकेट को लेकर मन बना लिया है।"

संजू सैमसन का वनडे में शानदार रिकॉर्ड

सैमसन ने भारत के लिए अब तक 14 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.67 की बेहतरीन औसत के साथ 510 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए इस फॉर्मेट में साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जब पार्ल में संजू ने शतक लगाया था। सैमसन ने उस मुकाबले में 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सैमसन को दोबारा कभी भी टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: प्रियांश आर्या 199 पर हुए आउट, बडोनी ने लगाई सेंचुरी; दिल्ली के बल्लेबाजों ने की गुजरात की जमकर कुटाई

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के बाद अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कीवियों से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत; जानें दौरे की A टू Z जानकारी