Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG News: उफनती महानदी में बहती मिली पैरों में जंजीर से बंधी महिला, मछुआरों ने निकाला बाहर

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:49 PM (IST)

    ओडिशा के झारसुगुड़ा थाना क्षेत्र के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती महिला को बचा लिया। महिला का नाम सरोजनी रणवीर है उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव की रहने वाली है। महानदी में वह करीब 20 किलोमीटर बहकर ओडिशा पहुंच गई थी। उसके दोनों पैरों में लोहे की जंजीर बंधी थीं।

    Hero Image
    उफनती महानदी में बहती मिली पैरों में जंजीर से बंधी महिला

    जेएनएन, रायगढ़। ओडिशा के झारसुगुड़ा थाना क्षेत्र के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती महिला को बचा लिया। महिला का नाम सरोजनी रणवीर है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव की रहने वाली है। महानदी में वह करीब 20 किलोमीटर बहकर ओडिशा पहुंच गई थी। उसके दोनों पैरों में लोहे की जंजीर बंधी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछुआरों ने महिला को नदी से बाहर निकाला

    बताया गया कि झारसुगुड़ा (ओडिशा) के पुसलदा गांव के कुछ मछुआरे हर दिन की तरह महानदी में मछली पकड़ने पहुंचे थे। मछुआरों ने एक महिला को नदी में उफनते हुए देखा। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने महिला को नदी से बाहर निकाला। मछुआरों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ पुलिस को भी दी। पुलिस के आने पर महिला को उसके सुपुर्द किया गया। पूछताछ करने पर महिला बड़ी मुश्किल से अपने भाई और गांव का नाम बता पाई।

    गांव वालों के दबाव में महिला के पैरों को जंजीर से बांधा

    बताया गया कि लगभग पांच साल पहले महिला को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से गांव वालों ने उसे जंजीर में बांधकर रखने को कहा था। इसके बाद मायके वाले उसे बांधकर ही रख रखे थे, वह किस तरह से निकलकर इतनी दूर पहुंच गई, इसका जवाब नहीं मिल पाया है।