Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pahlgam Terrorist Attack: शादी की सालगिरह मनाने गए थे... रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश की मौत, CM साय बोले- आतंकी हमले का बदला लेगा देश

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 07:37 PM (IST)

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसका देश बदला लेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब के दौ ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिनेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ (Photo JNN)

    जेएनएन, रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर के समता कालोनी निवासी दिनेश मिरानिया का निधन हो गया है। इस घटना से शहर में शोक की स्थिति बनी हुई है।

    मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार को पूर्व विधायक, कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व संबंधित थाना प्रभारी मिरानिया के निवास स्थल समता कालोनी पहुंचे।

    राज्यपाल रमेन डेका ने जताया दुख

    अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस बर्बर आतंकी हमले पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम साय ने क्या कहा?

    वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसका देश बदला लेगा। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की उन्होंने प्रार्थना की है।

    शादी की सालगिरह मनाने गए थे कश्मीर

    मिरानिया एक व्यापारी थे। घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को शाम के वक्त उनके घर के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। पड़ोसियों सहित समता कालोनी के रहवासियों ने घटना की निंदा की। मिली जानकारी के अनुसार मिरानिया परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने जम्मू-कश्मीर गए थे।

    पूरे देश में आक्रोश

    लोगों ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर आतंकवाद के नापाक मंसूबों को उजागर कर दिया है। दिनेश मिरानिया जैसे निर्दोष लोगों की जान जाने से पूरे देश में आक्रोश है। स्थानीय प्रशासन और सरकार पीड़ित परिवार को हर तरह की सहायता पहुंचाने के लिए तत्पर हैं। इस मुश्किल समय में सभी की संवेदनाएं मिरानिया के परिवार के साथ हैं।

    यह भी पढ़ें: आतंकियों के लिए क्या है भारत का प्लान? PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग में अमित शाह और डोभाल बना रहे रणनीति