Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजापुर मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, IED बरामद, सुकमा में दो गिरफ्तार

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 09:16 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर किया जिसमें अंबेली विस्फोट का मास्टरमाइंड अनिल पूनेम शामिल है। 20 किग्रा का IED नष्ट किया गया और सुकमा में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार हुए। आईजीपी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादियों का कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं। सरकार ने शांति वार्ता की शर्तें ठुकराईं। पिछले 15 महीनों में 380 माओवादी मारे गए हैं।

    Hero Image
    बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मुठभेड़ के बाद माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई। (फाइल फोटो)

    जेएनएन, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में संघर्ष विराम की अपील के बाद हुई पहली मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए। इनमें जनवरी माह में हुए अंबेली विस्फोट का मास्टरमाइंड पांच लाख का इनामी अनिल पूनेम मारा गया है। दो अन्य की पहचान की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को तीन 12 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल, हथियार व विस्फोटक भी मिले हैं। वहीं, सुरक्षा बल ने शनिवार को बीजापुर जिले में माओवादियों के बिछाए हुए लगभग 20 किग्रा के IED बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। सुकमा जिले में जवानों पर हमले के आरोपित दो लाख के इनामी कुहराम हड़मा और बारसे हिड़मा को गिरफ्तार किया गया है।

    माओवादियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं: आईजीपी बस्तर रेंज

    आइजीपी बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. का कहना है कि माओवादियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रह गया है। उनसे अपील है कि वह आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें। माओवादियों के पिछले 15 दिन में चार बार सशर्त शांति वार्ता का प्रस्ताव रखते हुए संघर्ष विराम की मांग की है। राज्य सरकार की ओर से गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रस्ताव को ठुकराते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सरकार को माओवादियों की कोई शर्त मंजूर नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी माओवादियों को मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की थी।

    तीन माओवादियों को किया गया ढेर

    घटनाक्रम के बीच सुरक्षा बलों ने शनिवार की सुबह बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तीन माओवादियों को ढेर कर स्पष्ट संदेश दे दिया कि फोर्स का अभियान अब समूल नाश के बाद ही रुकेगा। शनिवार सुबह चार बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। लगभग आठ घंटे चली मुठभेड़ के बाद तीन माओवादियों के शव व हथियार मिले हैं। मारा गया माओवादी अनिल पूनेम अंबेली विस्फोट का साजिशकर्ता था। इस हमले में डीआरजी के आठ जवान बलिदान हो गए थे, एक वाहन चालक भी मारा गया था। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि डीआरजी बीजापुर व दंतेवाड़ा सहित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को शुक्रवार की रात अभियान पर भेजा गया था। मालूम हो कि पिछले 15 महीनों में 380 माओवादी मारे गए हैं।

    यह भी पढें: Air Pollution की वजह से शहरों में Acid Rain का खतरा, IMD की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    comedy show banner
    comedy show banner