Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    छत्तीसगढ़ में चुनावी चक्कर में 27 महीनों से फंसा स्कूल भवन, छात्रावास में चल रही क्लास

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 09:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में जशपुरनगर के नजदीक ग्राम डोड़काचौरा में संचालित जवाहर लाल नेहरू आदर्श विद्यालय का भवन बीते 27 महीनों से चुनावी चक्कर में फंसा हुआ है। भवन के अभाव में छात्रावास में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। अधिग्रहण अक्टूबर 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए किया गया था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी

    Hero Image
    शपुरनगर के नजदीक ग्राम डोड़काचौरा में भवन के अभाव में छात्रावास में स्कूल का संचालन हो रहा।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    जेएनएन, जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में जशपुरनगर के नजदीक ग्राम डोड़काचौरा में संचालित जवाहर लाल नेहरू आदर्श विद्यालय का भवन बीते 27 महीनों से चुनावी चक्कर में फंसा हुआ है। भवन के अभाव में छात्रावास में स्कूल का संचालन किया जा रहा है। अधिग्रहण अक्टूबर 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणाम घोषित होने के बाद पत्थलगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी रामपुकार सिंह ने परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस कारण चुनाव में इस्तेमाल की गई ईवीएम को यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।

    दो साल से छात्रों को नहीं मिल पा रही छात्रों को लैब

    इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी। चुनाव के दो साल बाद स्कूल प्रबंधन को भवन वापस मिला था। इस वजह से दो साल से विज्ञान संकाय के छात्रों को लैब की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

    पुस्तकालय भी बंद है। लैब के कीमती सामान और पुस्तकों को नुकसान होने की भी आशंका है। 15 फरवरी से सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। संस्था के 200 छात्रों को सौ बिस्तर वाले एक ही छात्रावास में रखा गया है।

    शैक्षणिक भवनों का अधिग्रहण किए जाने से अध्ययन प्रभावित होता है। विद्यालय क स्थिति उचित नहीं है। मतगणना और ईवीएम स्ट्रांग रूम के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग को पहल करनी चाहिए।

    - सत्यप्रकाश तिवारी, अधिवक्ता, जशपुर